लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया क्यों नहीं लड़ रहीं पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 1, 2019 13:15 IST

लोकसभा चुनाव 2019: वाराणसी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 2014 में भी नरेंद्र मोदी खिलाफ चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वह तीसर स्थान पर रहे थे। उनसे ज्यादा वोट दूसरे नंबर पर रहे आप पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को मिले थे।

Open in App
ठळक मुद्देवाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 2014 में भी नरेंद्र मोदी खिलाफ चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वह तीसर स्थान पर रहे थे। उनसे ज्यादा वोट दूसरे नंबर पर रहे अरविंद केजरीवाल को मिले थे।वाराणसी लोकसभा सीट पर सातवें चरण में 19 मई को मतदान होने हैं।

कांग्रेस महासचिवप्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर ये अटकलें खत्म हो गई है कि वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। वाराणसी से कांग्रेस ने अजय राय को उम्मीदवार बनाया है। इस मामले पर जब प्रियंका गांधी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''वाराणसी सीट से नामांकन करने को लेकर मैंने कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और यूपी में अपनी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं और सहयोगियों की सलाह ली थी। उन्होंने दृढ़ता से महसूस किया है कि मुझे वाराणसी लोकसभा सीट को छोड़कर बाकी के 41 सीटों का ध्यान रखना चाहिए। ये मेरी ही जिम्मेदारी है। मैंने भी ये महसूस किया है कि यदि मैं एक ही जगह पर केंद्रित हो जाऊंगी तो मेरे कार्यकर्ता और उम्मीदवार काफी निराश हो जाएंगे।''  

वाराणसी से कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 2014 में भी नरेंद्र मोदी खिलाफ चुनाव लड़े थे और हार गए थे। वह तीसर स्थान पर रहे थे। उनसे ज्यादा वोट दूसरे नंबर पर रहे अरविंद केजरीवाल को मिले थे। 

सैम पित्रोदा ने भी बताया था कि प्रियंका गांधी क्यों चुनाव नहीं लड़ रही है

कांग्रेस के इंडियन ओवरसीज प्रमुख सैम पित्रोदा ने प्रियंका गांधी के चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था, ''चुनाव न लड़ने का फैसला प्रियंका गांधी का था। उन्होंने सोचा कि एक सीट के बजाय जो काम हाथ में है उस पर ज्यादा फोकस करना चाहिए। इसलिए यह उनका फैसला था और उन्होंने यह निर्णय लिया।'' 

प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने को लेकर दिया था बयान 

असल में वाराणसी में रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कह दिया था कि क्या कहते हैं आप लोग  वाराणसी से चुनाव लड़ जाऊं क्या? इसके बाद से ही मीडिया रिपोर्ट में ये चर्चा आम हो गई कि प्रियंका गांधी पीएम मोदी के खिलाफ वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगी।   

टॅग्स :प्रियंका गांधीवाराणसीवाराणसी लोकसभा सीटकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?