लोकसभा चुनाव-2019 के छठे चरण के तहत दिल्ली समेत 7 राज्यों में 59 सीटों पर मतदान हुआ। छठे चरण में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, हर्षवर्धन और मेनका गांधी जैसे नेताओं की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेताओं दिग्विजय सिंह तथा ज्योतिरादित्य सिंधिया की किस्मत का फैसला भी ईवीएम में बंद हो गया।
छठे दौर के इस चुनाव में जहां उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10 सीटों पर वोटिंग हुई तो वहीं, बिहार, मध्य प्रदेश की 8-8 सीटों पर मतदान हुआ। दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर वोट डाले गए। इस चरण में करीब 10.17 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं। 979 उम्मीदवारों मैदान में थे। चुनाव आयोग ने चुनाव के सुचारू संचालन के लिए तमाम इंतजाम किये। इसके लिए 1.13 लाख से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गये। लोकसभा चुनाव के इस चरण को बीजेपी के लिये कड़ी परीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है।
12 May, 19 07:19 PM
बंगाल में सबसे ज्यादा 80.16 फीसदी मतदान
लोकसभा चुनाव के छठें चरण में शाम सात बजे तक सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ। यहां 80.16 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
12 May, 19 04:19 PM
दिल्ली: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और उनकी पत्नी ने निर्माण भवन में पोलिंग बूथ पर डाला वोट
12 May, 19 03:28 PM
बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, हमने मांग रखी है कि लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव से 48 घंटे पहले किसी बाहरी को इजाजत न दी जाए। सभी हिस्ट्री-शीटर्स को हिरासत में लिया जाना चाहिए। हमारी उम्मीदवार भारती घोष के कार को रोका गया। हमने अधिकारियों ने इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
12 May, 19 03:24 PM
दोपहर तीन बजे तक छठे चरण में पूरे देश में 46.52 प्रतिशत वोटिंग। पश्चिम बंगाल में 63.09 प्रतिशत, दिल्ली में 36.73 प्रतिशत, हरियाणा में 47.57, उत्तर प्रदेश में 40.96, बिहार में 43.86, झारखंड में 54.09, मध्य प्रदेश में 48.53 प्रतिशत
12 May, 19 03:14 PM
दिल्ली: एयर चीफ मार्शल ने अपनी परिवार के साथ निर्माण भवन में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला
12 May, 19 03:01 PM
दोपहर 2 बजे तक के मतदान प्रतिशत
दोपहर 2 बजे तक मतदान प्रतिशत
1. बिहार - 35.22 प्रतिशत
2. हरियाणा - 39.16 प्रतिशत
3. मध्य प्रदेश - 42.26 प्रतिशत
4. उत्तर प्रदेश - 34.30 प्रतिशत
5. झारखंड - 47.16 प्रतिशत
6. दिल्ली - 33.65 प्रतिशत
7. पश्चिम बंगाल - 55.77 प्रतिशत
12 May, 19 01:25 PM
पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने डीएम से घाटल में बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष की गाड़ी पर हुए हमले से संबंधित घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी।
12 May, 19 01:24 PM
पश्चिम बंगाल के बीजेपी चीफ दिलीप घोष: रामपुरा (पश्चिम मिदनापुर) के बूथ में मेरे लोगों को कल से डराया जा रहा है इसलिए मैं उनसे मिलने गया था। टीएमसी के गुंड़ों ने हम पर हमला किया, हमे बूथ के अंदर जाने से रोका गया। ये लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं।
12 May, 19 12:59 PM
समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ के कई पोलिंग बूथों पर ईवीएम में खराबी सहित बीजेपी नेताओं की दबंगई की शिकायत की है।
12 May, 19 12:40 PM
लोकसभा चुनाव 2019: दोपहर 12 बजे तक पश्चिम बंगाल में 38.26 प्रतिशत, दिल्ली में 19.55 प्रतिशत, हरियाणा में 23.26 प्रतिशत मतदान
12 May, 19 12:37 PM
पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग
दोपहर 12 बजे तक देश में 25 फीसदी वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा वोटिंग 38.26 फीसदी पश्चिम बंगाल में हुई है। दिल्ली में 19.55 फीसदी, हरियाणा में 23.26 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 21.75, बिहार में 20.70, झारखंड में 31.27 फीसदी और मध्य प्रदेश में 28.25 फीसदी वोटिंग हुई है।
12 May, 19 12:11 PM
वोट डालने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा- पीएम के पास किसी बात का जवाब नहीं है। उन्होंने जनता से जो वादे किए वो पूरे नहीं किए। फिर चाहे वह 15 लाख रुपये वाला वादा हो या 2 करोड़ रोजगार का
12 May, 19 11:48 AM
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी अपने परिवार के साथ डाला वोट।
12 May, 19 11:46 AM
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय में अपना वोट डाला
12 May, 19 11:37 AM
पश्चिम बंगाल: बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच बांकुरा के पोलिंग बूथ-254 पर झड़प।
12 May, 19 11:21 AM
दिल्ली: कपिलदेव डीपीएस मथुरा रोड पोलिंग बूथ पर अपनी पत्नी रोमी और बेटी आमिया के साथ वोट डालने पहुंचे
12 May, 19 11:19 AM
सोनिया गांधी निर्माण भवन के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए पहुंचीं
12 May, 19 11:07 AM
दिल्ली के सबसे बुजुर्ग वोटर 111 साल के बाचन सिंह ने संत गढ़ में अपना वोट डाला
12 May, 19 10:54 AM
दिल्ली के औरंगजेब लेन में एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने डाला वोट
12 May, 19 10:53 AM
दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना वोट डाला
12 May, 19 10:43 AM
प्रधानमंत्री ने चुनावों में नफरत का इस्तेमाल किया, कांग्रेस ने मोहब्बत का। मेरा मानना है कि मोहब्बत की जीत होगी : राहुल गांधी ने वोट डालने के बाद कहा।
12 May, 19 10:16 AM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने औरंगजेब लेन के एनपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अपना वोट डाला।
12 May, 19 10:13 AM
दिल्ली: 'आप' की उम्मीदवार आतिशी ने अपना वोट डाला
12 May, 19 10:12 AM
दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी ने पोलिंग बूथ संख्य 60 पर अपना वोट डाला
12 May, 19 09:53 AM
पश्चिम बंगाल के घाटल में बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष की गाड़ी पर हमला, टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगा हमले का आरोप।
12 May, 19 09:28 AM
बिहार में सुबह 9 बजे तक 9.03 प्रतिशत वोटिंग, हरियाणा में 3.74, मध्य प्रदेश में 4.01, उत्तर प्रदेश में 6.86 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल 6.58 प्रतिशत, झारखंड में 12.45 प्रतिशत, दिल्ली में 3.74 प्रतिशत वोटिंग
12 May, 19 09:18 AM
हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला
12 May, 19 09:17 AM
दिल्ली: उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पूर्वी-दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के पांडव नगर में पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला
12 May, 19 09:16 AM
दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में पोलिंग बूथ पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपना वोट डाला
12 May, 19 09:02 AM
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक पोलिंग बूथ पर वोड डालने के लिए खड़े लोग
12 May, 19 09:02 AM
दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री और नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस की उम्मीदवार शीला दीक्षित ने निजामुद्दीन में पोलिंग बूथ पर डाला अपना वोट
12 May, 19 08:29 AM
उत्तर प्रदेश के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रयागराज के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला
12 May, 19 08:08 AM
हरियाणा के करनाल लोकसभा क्षेत्र के प्रेम नगर में पोलिंग बूथ-152 पर वोट डालने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं
12 May, 19 07:56 AM
ईस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार गौतम गंभीर ने अपना वोट पुराने राजेंद्र नगर में डाला। वह आप की आतिशी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
12 May, 19 07:51 AM
मध्य प्रदेश: बीजेपी की भोपाल से उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने वोट दिया। यहां इस सीट पर उनका सामना कांग्रेस के दिग्विजय सिंह से है।
12 May, 19 07:50 AM
हरियाणा: विराट कोहली ने गुरुग्राम के पिनक्रेस्ट स्कूल में बने पोलिग बूथ में डाला अपना वोट
12 May, 19 07:32 AM
दिल्ली: चांदनी चौक सीट पर पोलिंग बूछ नंबर 124 पर वोट डालने के लिए कतार में खड़े लोग।
12 May, 19 07:22 AM
छठे चरण के तहत वोटिंग शुरू, कई दिग्गजों की किस्मत आज दांव पर। भोपाल में भी आज डाला जा रहा है वोट, जहां से बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर और कांग्रेस के दिग्विजय सिहं मैदान में हैं।