लाइव न्यूज़ :

40 साल कांग्रेस में रहे दिग्गज नेता ने कहा- मोदी जी मुझे बीजेपी में ले लीजिए, राहुल में नहीं वो बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2019 20:28 IST

Lok Sabha Election 2019: तेलंगाना के दिग्गज नेता पी सुधारक रेड्डी 4 दशकों से कांग्रेस के साथ थे लेकिन रविवार को उन्होंने कहा वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खासे प्रभावित है और उन्हें उनके जैसा नेतृत्व राहुल गांधी में नहीं दिखाई देता है। अब सुधारक रेड्डी ने बीजेपी में शामिल होने की इच्छा जताई है।

Open in App
ठळक मुद्दे40 साल से ये दिग्गज नेता थामे था कांग्रेस का हाथ, अब कहा- पीएम मोदी के साथ।सुधारक रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी फॉरम में कई बार अपमानित हुआ लेकिन काम करता रहा।

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में नेताओं की दल-बदली में काफी तेजी देखी जा रही है। इसमें अब तेलंगाना के दिग्गज नेता पी सुधाकर रेड्डी का नाम शामिल होने वाला है। सुधारक रेड्डी पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस का हाथ थामे थे। उन्होंने कांग्रेस पर देश के सुरक्षा मामलों में राजनीति करने और पार्टी फॉरम में उन्हें अपमानित करने के आरोप लगाते हुए रविवार (31 मार्च) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। सुधाकर ने पीएम मोदी को पत्र लिख भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने की इच्छा जताई है। उन्होंने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की।

सुधाकर रेड्डी ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''मैं कांग्रेस पार्टी के साथ पिछले 40 साल रहा और मैंने एनएसयूआई और आईवाईसी समेत कई पदों पर काम किया है। पार्टी फॉरम में कई दफा मुझे अपमानित किया गया लेकिन मैंने अनुशासन के साथ पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर काम करना जारी रखा।''

सुधाकर रेड्डी ने आगे कहा, तेलंगाना में स्थानीय नेतृत्व के कारण मैं पिछले चुनाव में बुरी तरह हार गया था। संसदीय चुनाव उन्हीं के नेतृत्व के में लड़े जा रहे हैं।''

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस की राजनीति अब पेशेवर तरीके से हो रही है क्योंकी बिचौलिये बढ़ गए हैं और समझदार कार्यकर्ताओं को किनारे किया जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व तक आवाज नहीं पहुंच रही है।''

''मैं इस बात को संज्ञान में ले आया लेकिन अब तक इसका कोई उपाय नहीं निकाला गया है।'' 

सुधाकर रेड्डी ने कहा कि कांग्रेस ने पुलवामा आतंकी हमले में राजनीति की जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट: गोद लिए गांव के लोगों का छलका दर्द- वोट वीके सिंह को नहीं, मोदी को देंगे

उन्होंने कहा, ''पुलवामा हमले को लेकर हुई राजनीति से मैं बहुत आहत हुआ जिसमें बहादुर जवानों की जान चली गई। राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। नरेंद्र मोदी में मैंने एक मजबूत नेतृत्व देखा है जो कि राहुल गांधी में नहीं है।''

यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री वीके सिंह के गोद लिए गांव का सरकारी अस्पताल लावारिस, पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी