लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने टि्वटर पर एक कविता पोस्ट करते हुए लिखा है- सितारों से आगे जहां और भी हैं, अभी इश्क के इमि्तहान और भी हैं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2019 20:22 IST

सिद्धू के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार जाएंगे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी बन नहीं रही है। दोनों में विवाद चरम पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे राहुल गांधी की ऐतिहासिक हार के बाद सिद्धू का बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है।अमरिंदर सिद्धू से बुरी तरह नाराज है लेकिन उनके लिए ये इकलौती परेशानी नहीं है।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू फिर चर्चा में हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने टि्वटर पर एक कविता पोस्ट करते हुए लिखा है-

सितारों से आगे जहां और भी हैंअभी इश्क के इमि्तहान और भी हैंतू शाहीं (ईगल) है परवाज (उड़ान) है काम तेरातेरे सामने आसमान और भी हैंगए सामने आसमान और भी हैंगए दिन की तन्हा था मैं अंजुमन मेंयहां अब मेरे राजदान और भी हैं...

सिद्धू के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के दौरान कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार जाएंगे तो वह राजनीति से संन्यास ले लेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी बन नहीं रही है। दोनों में विवाद चरम पर हैं। कैप्टन के मंत्री लगातार सिद्धू पर अटैक कर रहे हैं। कई मंत्रियों ने इस्तीफा तक मांग लिया है। 

कांग्रेस को लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने पार्टी के सीनियर लीडरशिप से डिमांड की है कि सिद्धू के पोर्टफोलियो में बदलाव किया जाए। अमरिंदर सिद्धू से बुरी तरह नाराज है लेकिन उनके लिए ये इकलौती परेशानी नहीं है। राहुल गांधी की ऐतिहासिक हार के बाद सिद्धू का बयान उनके लिए गले की फांस बन गया है।

कई लोग सोशल मीडिया पर सिद्धू को उनके बयान पर कायम रहने के लिए कह रहे हैं और उन्हें राजनीति से संन्यास लेने की मांग कर रहे हैं। सिद्धू उस समय भी फेमिनिस्ट्स ग्रुप्स के निशाने पर आ गए थे, जब उन्होंने नरेंद्र मोदी को लेकर कहा था कि मोदी जी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है, ताकि मोहल्ले वालों को ये पता चले कि वो काम कर रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?