लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट: पहचान और चुनावी वादों के बीच दो निषादों की जंग, जानें राजनीतिक समीकरण

By भाषा | Updated: May 4, 2019 15:04 IST

लोकसभा चुनाव 2019: अजय निषाद के खाते में पिछले पांच साल में ऐसी कोई चर्चित उपलब्धि नहीं आई है, इसलिये हर चुनावी सभा में वह अपनी जीत की बात कम नरेंद्र मोदी को मजबूत करने की बात अधिक करते हैं।

Open in App

प्रखर समाजवादी नेता जार्ज फर्नाडिस की कर्मभूमि रहे मुजफ्फरपुर में लोकसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला दो निषादों के बीच है । मुजफ्फरपुर सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार एवं वर्तमान सांसद अजय निषाद और महागठबंधन से वीआईपी उम्मीदवार राजभूषण चौधरी के बीच है। इस सीट पर 17.3 लाख मतदाता हैं जिसमें सवर्ण मतदाता साढ़े तीन लाख, यादव पौने दो लाख, मुस्लिम दो लाख और वैश्य सवा दो लाख हैं।

इनके अलावा यहां अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों की भी अच्छी खासी संख्या है। अजय निषाद के खाते में पिछले पांच साल में ऐसी कोई चर्चित उपलब्धि नहीं आई है, इसलिये हर चुनावी सभा में वह अपनी जीत की बात कम नरेंद्र मोदी को मजबूत करने की बात अधिक करते हैं। वीआईपी प्रत्याशी राजभूषण चौधरी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पहचान की है। यूं तो अजय निषाद वैशाली के रहने वाले हैं। लेकिन, चार बार मुजफ्फरपुर के सांसद रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कैप्टन जयनारायण निषाद के पुत्र होने के कारण उन्हें 2014 में बाहरी होने के बाद भी वैसी परेशानी नहीं हुई, जिस तरह की परेशानी राजभूषण झेल रहे हैं।

जानिए क्या है चुनावी मुद्दे

चुनावी नारों और वादों से इतर रोजमर्रा की परेशानियों से जूझ रहे स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मार्ट सिटी का ख्वाब दिखाया जा रहा है जबकि धरातल पर जर्जर सड़क और जाम से बावस्ता होना पड़ रहा । फोर लेन रोड का काम अधूरा है। बागमती परियोजना भी मझधार में अटकी है। बच्चों के खेल-कूद के लिए अच्छी व्यवस्था नहीं है। शाही लीची के प्रसंस्करण की बात बयानों तक सिमटी है। लहठी उद्योग जयपुरिया लहठी के सामने दम तोड़ने लगा है।

क्या कहते हैं राजनीतिक समीकरण

शिक्षा व्यवस्था की स्थिति खराब है और शहर के कई स्कूलों की जमीन अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे से जूझ रही है। कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के सोनबरसा चौक पर सैलून चलाने वाले ब्रजेश ठाकुर कहते हैं कि पहली बार उम्मीदवार से अधिक प्रधानमंत्री की चर्चा है। उम्मीदवार से कोई मतलब नहीं रह गया है । यहां के सांसद तो कभी क्षेत्र में भी नहीं आते।

खबरा गांव के रामेश्वर ओझा का कहना है कि किसी भी गठबंधन का उम्मीदवार ठीक नहीं है । महागठबंधन के उम्मीदवार का तो नाम ही नहीं सुना और राजग के कैंडिडेट एवं वर्तमान सांसद का कोई काम ही नहीं सुना । झापहा के संतोष यादव कहते हैं कि इस बार यादव वोटरों का एकमुश्त वोट किसी एक पार्टी को मिलने से रहा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुजफ्फरपुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप