लाइव न्यूज़ :

सैम पित्रोदा ने PM मोदी पर लगाया आरोप, कहा- 70 सालों में कुछ नहीं होने की बात करके देश का अपमान करते हैं मोदी

By भाषा | Updated: April 20, 2019 15:20 IST

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव के बाद में कांग्रेस की सरकार बनने पर शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता सुनिश्चित की जाएगी।

Open in App

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी और ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’ के प्रमुख सैम पित्रोदा ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर ‘भारत की आत्मा पर चोट करने’ का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी यह कहकर देश का अपमान करते हैं कि पिछले 70 वर्षों में कुछ नहीं हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव के बाद में कांग्रेस की सरकार बनने पर शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रधानमंत्री के चुनावी भाषणों का जिक्र करते हुए पित्रोदा ने कहा, ‘‘ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भारत ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया तो उनके लिए मुझे दुख होता है। वह प्रतिभा का सम्मान नहीं करते। वह अपने देश का अपमान करते हैं। सच्चाई यह है कि इस देश ने बहुत कुछ हासिल किया है और लंबा सफर तय किया है।’’

मोदी सरकार सिर्फ झूठ बोलती है

उन्होंने दावा किया, ‘‘ गांधी जी ने हमें कुछ बुनियादी मूल्य सिखाए, लेकिन यह सरकार सब उल्टा करती है। उन्होंने हमें सत्य का पाठ पढ़ाया, लेकिन यह सरकार सिर्फ झूठ बोलती है। गांधी जी ने एक दूसरे पर विश्वास की बात कही थी, लेकिन इस सरकार में एक दूसरे पर लोग विश्वास नहीं करते। उन्होंने प्रेम, समग्रता और विविधता की पैरवी की थी, लेकिन इस सरकार में घृणा, बिखराव और एकरूपता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं देख सकता है कि देश का प्रधानमंत्री बार बार झूठ बोले और लोग उस पर विश्वास भी कर लें। कुछ दिनों पहले मैंने बालाकोट एयर स्ट्राइक के बारे में कुछ कहा था, जिस पर प्रधानमंत्री तुरंत ट्वीट करने लगे, भाजपा के अध्यक्ष ने संवाददाता सम्मेलन किया, उनके मंत्री बयान देने लगे। मुझे समझ नहीं आया कि ऐसा क्या हो गया?’’

शिक्षण संस्थानों के कुलपतियों को मिले पूरी आजादी

भारत में दूरसंचार क्रांति के सूत्रधार पित्रोदा ने कहा, ‘‘ मैंने तो सिर्फ सवाल किया था। ये कहते हैं कि आप देशभक्त नहीं है। ऐसा कहने वाले ये लोग कौन होते है?’’ शिक्षण संस्थानों की स्वायत्तता के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘कुलपतियों को पूरी आजादी मिलनी चाहिए, लेकिन नहीं है। मंत्रालय में कोई फैसले कर लेता है तो फिर कुलपति की क्या जरूरत है?’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस सरकार ने आइडिया ऑफ इंडिया को छिन्न-भिन्न कर दिया है, भारत के मूल स्वभाव को नुकसान पहुंचाया है, भारत की आत्मा पर चोट की है।’’

2014 के वादे नहीं हुए पूरे

पित्रोदा ने कहा, ‘‘2014 के चुनाव में बड़े वादे किए गए। 100 स्मार्ट शहरों का वादा किया गया, लेकिन एक भी शहर स्मार्ट नहीं बना। करोड़ों रोजगार का वादा किया, लेकिन लोगों की नौकरियां चली गईं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब हमें कहना होगा कि बहुत हो चुका है। इनको सत्ता से बाहर करना होगा। यह विचारों की सबसे बड़ी लड़ाई है। हमें ऐसा देश बनाना है जहां सभी लोग मिलजुलकर सौहार्द के साथ रहें और देश तेजी से प्रगति करे।’’ पित्रोदा ने यह भी कहा कि सरकार बनने पर ‘न्याय’ योजना का पूरी तरह से क्रियान्वयन किया जाएगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब