लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आप के साथ गठबंधन होने पर इन सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, कीर्ति आजाद भी उतरेंगे मैदान मेंं

By निखिल वर्मा | Updated: April 3, 2019 21:39 IST

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Open in App
ठळक मुद्देआम आदमी पार्टी सभी सातों सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। उम्मीदवारों के ऐलान के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए उत्सुक हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की संभावना बरकरार है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अभी दिल्ली से बाहर हैं, उनके लौटने पर एक-दिनों में गठबंधन पर अंतिम फैसला होगा। 

इससे पहले मंगलवार सुबह दिल्ली के नेताओं के साथ बैठक में राहुल गांधी आप के साथ गठबंधन पर सहमत दिखे। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको मौजूद थे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है।

तीन या चार सीटों पर चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस

पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस महाबल मिश्र या कीर्ति आजाद में किसी एक को टिकट दे सकती है। पूर्वी दिल्ली में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री एके वालिया, नई दिल्ली से अजय माकन और चांदनी चौक से हारुन युसूफ के नाम की चर्चा है। अगर गठबंधन में सिर्फ तीन सीटों पर बात बनी तो कांग्रेस चांदनी चौक संसदीय सीट छोड़ सकती है।

पश्चिमी दिल्ली से लड़ सकते हैं कीर्ति आजाद

कीर्ति झा आजाद को झारखंड या दिल्ली की किसी सीट से भी चुनाव लड़ाने की तैयारी है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य कीर्ति आजाद विधानसभा चुनाव 1993 में दिल्ली के गोल मार्केट इलाके चुनाव जीत चुके हैं। पिछले महीने, आजाद ने राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। उनके लिए यह घर वापसी जैसा था क्योंकि उनके पिता भागवत झा आजाद बिहार से कांग्रेस के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री थे। 

कीर्ति आजाद बीजेपी के टिकट पर 1999, 2009 और 2014 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि आजाद जरूर चुनाव लड़ेंगे, उनकी सीट का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।

सातों सीटों पर बीजेपी का कब्जा

लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर में बीजेपी ने दिल्ली की सारी सीटें जीत ली थी। चांदनी चौक सीट पर हर्षवर्धन, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा, नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी और उत्तर-पूर्व दिल्ली से मनोज तिवारी विजयी रहे। उत्तर पश्चिम दिल्ली से बीजेपी के उदित राज ने आप की राखी बिडलान को हराया। दक्षिणी दिल्ली से रमेश विधूड़ी भी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे। पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के महेश गिरी ने एक लाख 90 हजार वोटों से जीत दर्ज की। बता दें कि 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत दर्ज की थी।

आप कर चुकी है उम्मीदवारों की घोषणा

आम आदमी पार्टी सभी सातों सीटों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पूर्वी दिल्ली से अतिशी, उत्तर पश्चिमी दिल्ली से गुग्गन सिंह, दक्षिणी दिल्ली राघव चड्ढा, उत्तर-पूर्वी दिल्ली दिलीप पांडे, चांदनी चौक पंकज गुप्ता,  पश्चिमी दिल्ली संसदीय सीट से बलबीर सिंह जाखड़ और नई दिल्ली लोकसभा सीट से बृजेश गोयल चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि उम्मीदवारों के ऐलान के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए उत्सुक हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसकीर्ति आजादआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"