लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने दिल्ली में अपने उम्मीदवारों की घोषणा की, मनोज तिवारी के खिलाफ लड़ेंगी शीला दीक्षित

By विनीत कुमार | Updated: April 22, 2019 11:06 IST

चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने दिल्ली के 7 लोकसभा सीटों में से 6 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कीअजय माकन, शीला दीक्षित सहित अरविंद सिंह लवली को टिकटदक्षिणी दिल्ली सीट से कांग्रेस ने फिलहाल किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है

आम आदमी पार्टी से गठबंधन की तमाम अटकलों के खत्म होने के बाद आखिरकार कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को दिल्ली से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने फिलहाल दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों में से 6 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके तहत दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित नॉर्थ ईस्ट (उत्तर पूर्वी) दिल्ली से चुनाव लड़ेंगी जबकि नई दिल्ली  सीट से अजय माकन मैदान में होंगे। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। महाबल मिश्रा पश्चिमी दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।

कांग्रेस ने इसके अलावा पूर्वी दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली और नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राजेश लिलोथिया को टिकट दिया है। दक्षिणी दिल्ली सीट से कांग्रेस ने फिलहाल किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। यहां से ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रेसलर सुशील कुमार का नाम चल रहा है। कुछ दिनों पहले सुशील कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की थी। 

शीला दीक्षित Vs मनोज तिवारी

बीजेपी ने भी रविवार को दिल्ली से चार उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। बीजेपी ने चांदनी चौक से हर्षवर्धन को जबकि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा है। ऐसे में साफ है कि शीला का मुकाबला इस बार मनोज तिवारी से है। साथ ही बीजेपी ने पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा को और दक्षिण दिल्ली से रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। 

वहीं, कांग्रेस के जेपी अग्रवाल का मुकाबला हर्षवर्धन से होगा। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक कुल 419 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है जिनमें सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नाम भी शामिल हैं। दिल्ली में सभी 7 सीटों के लिए मतदान 12 मई को होने हैं। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावशीला दीक्षितकांग्रेसअजय माकन
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी