लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, जैसे ही हम न्याय योजना शुरू करेंगे, युवाओं को रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 30, 2019 20:07 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, ‘‘नोटबंदी एवं गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) जैसे कदमों से जो पैसा लोगों की जेब से निकाला गया है, मैं केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने के बाद 5 करोड़ गरीब लोगों के खाते में ‘न्याय’ योजना के तहत 6,000 रुपये प्रति माह डालकर 25 करोड़ लोगों को सीधा फायदा पहुंचाना चाहता हूं।

Open in App
ठळक मुद्दे‘न्याय’ योजना का फायदा केवल सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को ही नहीं, बल्कि समूचे देश को होगा। ‘न्याय’ योजना शुरू होते ही नोटबंदी एवं जीएसटी से देश की खराब हुई अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि पार्टी की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी न्यूनतम आय गारंटी (न्याय) योजना से देश की अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ेगी और इससे लाखों युवाओं को रोजगार भी मिलना शुरू हो जाएगा। पन्ना जिले के अमानगंज में अपनी पार्टी के खजुराहो लोकसभा सीट की प्रत्याशी कविता सिंह के समर्थन में प्रचार करने आये राहुल ने आमसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘न्याय योजना हिन्दुस्तान को जंप करने का तरीका है। जैसे ही हम न्याय योजना शुरू करेंगे, अर्थव्यवस्था चलना शुरू हो जाएगी। युवाओं को रोजगार मिलना शुरू हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि ‘न्याय’ योजना का फायदा केवल सबसे गरीब पांच करोड़ परिवारों को ही नहीं, बल्कि समूचे देश को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी और जीएसटी जैसे कदमों से देश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचने के साथ-साथ बेरोजगारी बढ़ने एवं लोगों की क्रय क्षमता घटने का आरोप लगाते हुए राहुल ने कहा, ‘‘नोटबंदी एवं गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी) जैसे कदमों से जो पैसा लोगों की जेब से निकाला गया है, मैं केन्द्र में कांग्रेस की सरकार आने के बाद 5 करोड़ गरीब लोगों के खाते में ‘न्याय’ योजना के तहत 6,000 रुपये प्रति माह डालकर 25 करोड़ लोगों को सीधा फायदा पहुंचाना चाहता हूं।

यानी 72,000 रुपये साल के, तीन लाख 60 हजार रुपये पांच साल के। ये पैसा महिलाओं के बैंक खातों में जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उस दिन तक यह पैसा डालेगी, जिस दिन तक उस व्यक्ति (परिवार) की आमदानी 12,000 रूपये प्रति माह तक नहीं होगी।

राहुल ने कहा, ‘‘जैसे ही न्याय योजना चालू होगी, जैसे ही पैसा आपके बैंक खाते में आएगा, उसी दिन से आप पुन: माल खरीदना शुरू करेंगे ... जिससे दुकानें चलेंगी, फैक्ट्रियां चालू होंगी, माल बनाएंगे और उनमें युवाओं को रोजगार मिलने लगेगा। इस प्रकार ‘न्याय’ योजना शुरू होते ही नोटबंदी एवं जीएसटी से देश की खराब हुई अर्थव्यवस्था पटरी पर आ जाएगी।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील