लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में 12 से अधिक बीजेपी सांसदों का कट सकता है टिकट, ये है वजह

By भाषा | Updated: March 15, 2019 19:22 IST

2014 में हुए लोकसभा चुनाव में देश में चल रही मोदी की लहर के चलते भाजपा को प्रदेश की 29 में से 27 सीटें मिली थी। तब कांग्रेस सिर्फ गुना और छिंदवाड़ा सीटें बचा सकी थी।

Open in App

राज्य में सत्ताविरोधी लहर से बचने के प्रयास में जुटी भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के अपने 12 मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं देने का मन बना रही है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘‘पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति मध्य प्रदेश से पार्टी के 12 से अधिक वर्तमान सांसदों का टिकट काटने पर विचार कर रही है।’’ 

उन्होंने कहा कि पिछले साल नवंबर में मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 15 साल बाद कांग्रेस के हाथों हार मिली। उस दौरान पार्टी के उस सर्वेक्षण को अनदेखा कर दिया गया जिसमें सिफारिश की गई थी कि प्रदेश के 165 विधायकों में से कम से कम 80 को उनके खराब प्रदर्शन एवं सत्ता विरोधी लहर के चलते टिकट न दिया जाये।

उन्होंने कहा, ‘‘सर्वेक्षण की अनदेखी महंगी पड़ी और पिछले साल नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में हमें हार मिली। कांग्रेस 15 साल बाद मध्य प्रदेश में सत्ता में आयी। शिवराज सिंह चौहान सरकार के 13 मंत्रियों को भी हार का सामना करना पड़ा था।’’ 

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘हम वह गलती दोबारा नहीं करेंगे। हमने लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूसरी बार सत्ता में लाएंगे।’’ 

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में देश में चल रही मोदी की लहर के चलते भाजपा को प्रदेश की 29 में से 27 सीटें मिली थी। तब कांग्रेस सिर्फ गुना और छिंदवाड़ा सीटें बचा सकी थी। छिंदवाड़ा से मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कमलनाथ जीते थे, जबकि गुना से सिंधिया राजघराने के वंशज ज्योतिरादित्य सिंधिया। ये दोनों सीटें कांग्रेस की गढ़ कहलाते हैं।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने अपने 18 सांसदों को दुबारा चुनावी मैदान में नहीं उतारा था।

टॅग्स :मध्य प्रदेशलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण