लाइव न्यूज़ :

''बीजेपी नहीं देगी मुसलमानों को टिकट क्योंकि वे पार्टी में विश्वास नहीं रखते''

By भाषा | Updated: April 2, 2019 20:51 IST

कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल ‘‘वोट बैंक’’ के रूप में इस्तेमाल करती है।

Open in App

कर्नाटक के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री के. एस. ईश्वरप्पा ने कहा है कि उनकी पार्टी मुसलमानों को टिकट नहीं देगी क्योंकि वे पार्टी में विश्वास नहीं रखते। ईश्वरप्पा ने सोमवार को कोप्पल में कहा, ‘‘हम कर्नाटक में मुसलमानों को टिकट नहीं देंगे। क्यों? (क्योंकि) आप हममें विश्वास नहीं करते।

यदि आप हममें विश्वास रखें और हमें वोट दें तो हम देखेंगे।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों को केवल ‘‘वोट बैंक’’ के रूप में इस्तेमाल किया है। कुरुबा समुदाय के नेता ने हालांकि मंगलवार को स्पष्ट किया कि वह मुसलमानों सहित किसी समुदाय से नफरत नहीं करते और उनका बयान इकबाल अंसारी को भाजपा से टिकट मिलने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मुसलमानों सहित किसी समुदाय से नफरत नहीं करता। मेरा जवाब इस सवाल पर था कि क्या इकबाल अंसारी को भाजपा से टिकट मिलेगा?’’ ईश्वरप्पा ने ट्वीट किया कि जब भी कोई नया व्यक्ति जुड़ता है तो उसे कोई पद नहीं दिया जाता, उसे कठिन परिश्रम कर पद हासिल करना होता है, यही मैंने इकबाल अंसारी के बारे में उल्लेख किया था। उन्होंने लिखा, ‘‘प्रिय मीडिया मेरे बयानों को सांप्रदायिक रंग मत दीजिए। मैं मुसलमानों सहित किसी समुदाय से नफरत नहीं करता।’’ कर्नाटक में 18 और 23 अप्रैल को 14-14 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब