बिहार महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी को मिली 3 सीटें, जानिए कौन हैं पार्टी अध्यक्ष मुकेश साहनी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 22, 2019 05:53 PM2019-03-22T17:53:42+5:302019-03-22T17:53:42+5:30

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से भी मशहूर हैं।

lok sabha election 2019: 3 seats for VIP in Bihar, know party president Mukesh Sahni, Political career | बिहार महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी को मिली 3 सीटें, जानिए कौन हैं पार्टी अध्यक्ष मुकेश साहनी

फोटो साभार- फेसबुक

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बिहार में महागठबंधन की सीटों का ऐलान हो चुका है। सीट बंटवारे में राजद (RJD) 20 सीटें और कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोसपा (RLSP) को 5 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम ( HAM) को 3 सीट दी गई है। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP)को 3 सीटें मिली है।  

विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी है, जो बिहार की राजनीतिक गलियारों का प्रमुख चेहरा बन चुके हैं। मुकेश साहनी 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से भी मशहूर हैं।

जानिए कौन हैं मुकेश साहनी:

बिहार की राजनीतिक में सनसनी तरीके से लोकप्रियता हासिल करने वाले मुकेश साहनी विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष हैं। इन्होंने नवंबर साल 2018 में  अपनी पार्टी वीआईपी का गठन किया। प्रधानमंत्री की 'चाय पर चर्चा' वाले तर्ज पर 'माछ पर चर्चा' को लेकर मशहूर है। मुकेश साहनी ने निषाद जाति को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में साहनी ने 'माछ भात खाएंगे महागठबंधन को जिताएंगे' का नारा दिया था। 

मुकेश साहनी बिहार के मुजफ्फरपुर से ताल्लुक रखते हैं। इनके बारे में कहा जाता है कि इन्होंने बॉम्बे में फ़िल्म के सेट बनाने का काम भी किया है। 2014 के लोकसभा चुनावों से वह बिहार में काफ़ी सक्रिय रहे हैं। साहनी शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'देवदास' का सेट बनाकर सुर्खियों में आए थे। इसके साथ ही सलमान खान की हिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का भी सेट इनकी कंपनी ने बनाया था। हाालंकि उन्होंने इस बिजनेस को छोड़कर वह बिहार की राजनीति में कूद गए।

बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर मतदान सात चरणों में होगा। लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे।  बिहार एनडीए में सीटों का बंटवारा पहले ही हो चुका है। बीजेपी 17, जेडीयू 17 और एलजेपी 6 सीटें पर चुनाव लड़ेगी। अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है।

Web Title: lok sabha election 2019: 3 seats for VIP in Bihar, know party president Mukesh Sahni, Political career