लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Results 2024: पीएम मोदी ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए तैयार; कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में उभरी

By संदीप दाहिमा | Updated: June 4, 2024 22:55 IST

Lok Sabha Chunav Results 2024 Live bihar up haryana mp rajasthan Vote Counting Today: 543 लोकसभा सीटों का परिणाम लाइव, कश्मीर से कन्याकुमारी तक कौन बनेगा विजेता, यहां देखें लाइव अपडेट

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 लाइव अपडेटElection Results 2024: 543 लोकसभा सीटों का परिणाम लाइवIndia General Elections Result: कश्मीर से कन्याकुमारी तक कौन बनेगा विजेता

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: 543 लोकसभा सीटों का परिणाम लाइव, 4 जून 2024 यानी आज लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना की शुरुआत होने के साथ ही धीरे-धीरे रुझान सामने आने लगेंगे। ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का पलड़ा भारी है। 543 सीट पर 7 चरण में मतदान हुआ था। भाजपा ने 2014 और 2019 में जीत दर्ज की थी। अंतिम चरण के मतदान के बाद ज्यादातर ‘एग्जिट पोल’ के पूर्वानुमानों में राजग गठबंधन को 400 पार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के करीब दिखाया गया है, वहीं ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए 180 सीटों के आंकड़े तक पहुंचने का अनुमान जताया गया है।

04 Jun, 24 07:48 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 07:38 PM

पटना: RJD नेता तेज प्रताप यादव ने कहा, "मीसा दीदी की जीत तय थी... यह पाटलिपुत्र की जनता की जीत है... उन्होंने(भाजपा) हर जगह '400 पार' का नारा दिया लेकिन वे 260 भी नहीं पहुंचे..."

04 Jun, 24 07:37 PM

दिल्ली: चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "मैंने जनता से जो वादे किए थे, उन एक-एक वादों को मैं पूरा करूंगा।"

04 Jun, 24 07:37 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 07:36 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 07:36 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 06:41 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

पटना: पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से RJD उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा, "यह पाटलिपुत्र की जनता, महिलाओं, युवाओं की जीत है। तेजस्वी यादव ने 17 महीनों में जो काम किया उसपर लोगों ने विश्वास दिखाया... INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है और हमने क्षेत्र की जनता से जो वादें किए हैं उन्हें हम पूरा करेंगे..." यह पूछे जाने पर कि 'क्या नीतीश कुमार फिर से पल्टी मारेंगे' उन्होंने कहा, "इंतजार कीजिए अभी बहुत कुछ बाकी है... वे(नीतीश कुमार) हमारे चाचा हैं, हम क्यों नहीं उनका स्वागत करेंगे।"

04 Jun, 24 06:40 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "ऑपरेशन लोटस को नकारने के कारण हमारी सरकार बहुमत में आई है... राष्ट्रीय स्तर पर हमारा वोट प्रतिशत 14% बढ़ा है... हम अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार करेंगे..."

04 Jun, 24 06:37 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

आसनसोल (पश्चिम बंगाल): आसनसोल से TMC उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "TMC और ममता बनर्जी के नेतृत्व में बहुत अच्छे नतीजे मिले हैं। मैं आसनसोल की जनता को धन्यवाद देता हूं...भाजपा के कहने और करने में बहुत अंतर है।"

04 Jun, 24 06:35 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "... मुझे खुशी है कि प्रधानमंत्री ने बहुमत का आंकड़ा हासिल नहीं किया। प्रधानमंत्री अपनी साख खो चुके हैं, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि उन्होंने कहा था कि इस बार 400 पार। मैने आपसे कहा था कि 200 पार भी होगा या नहीं पता नहीं। अब उन्हें TDP और नीतीश कुमार के पैर पकड़ने होंगे।"

04 Jun, 24 06:33 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव नतीजों पर कहा, "मैं बहुत खुश हूं। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को कहना चाहूंगी कि उन्होंने बहुत विवेक दिखाया और मुझे सबसे ज्यादा गर्व अपने उत्तर प्रदेश पर है।"

04 Jun, 24 06:31 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा "... बंगाल के लोगों की राय से मैं खुश हूं, जिस संदेशखाली को लेकर दुष्प्रचार फैलाया गया, हमारी मां-बहनों का असम्मान किया गया लेकिन उसके बावजूद भी हम संदेशखाली सीट जीतें।"

04 Jun, 24 06:19 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

अमेठी, उत्तर प्रदेश: अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा, "मुझे लगता है कि आज जनता का आभार व्यक्त करने का दिन है, जो जीते उन्हें बधाई देने का दिन है। संगठन का स्वभाव विश्लेषण करने का है और संगठन विश्लेषण करेगा। एक जनप्रतिनिधि के नाते यह मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने हर गांव में जाकर काम किया। हार या जीत के बावजूद मैं लोगों से जुड़ी और यह मेरे जीवन का बहुत बड़ा सौभाग्य है।"

04 Jun, 24 06:18 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "मैं दोनों सीटों पर जीता हूं। वायनाड और रायबरेली के मतदाताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं...थोड़ा समय लूंगा और तय करूंगा कि कौन सी सीट पर रहूंगा। अभी निर्णय नहीं लिया है।"

04 Jun, 24 06:16 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "इसे(संविधान) बचाने का काम हिंदुस्तान के सबसे गरीब लोगों ने किया है। मज़दूरों, किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों ने इस संविधान को बचाने का काम किया है..."

04 Jun, 24 06:15 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

JDU और TDP के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "जैसा हमने पहले कहा कि हम INDIA गठबंधन के हमारे साथियों के साथ कल बैठक करेंगे। उसके बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। हम अपने गठबंधन के दलों से बात किए बिना हम इस पर कोई बयान नहीं देना चाहते।"

04 Jun, 24 06:13 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मेरी पांचवी जीत जनता की है... न सिर्फ मेरी जीत हुई बल्कि हिमाचल प्रदेश की चारों हमने जीती है। PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनने वाली है, अगले 5 साल गरीब कल्याण के होने वाले हैं... एक ओर NDA 300 सीटों के आसपास है तो वहीं INDI गठबंधन 230 के आसपास है, काफी बड़ा अंतर है इसलिए हमें सरकार बनाने में कहीं कोई दिक्कत नहीं होगी। PM मोदी के नेतृत्व में NDA की सरकार बनेगी।"

04 Jun, 24 06:12 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "यह चुनाव INDIA गठबंधन और कांग्रेस पार्टी सिर्फ एक राजनैतिक दल के खिलाफ नहीं लड़ी, यह चुनाव हम भाजपा, हिंदुस्तान की संस्था, सीबीआई-ED, इन सबके खिलाफ लड़े, क्योंकि इन संस्थाओं को नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने डराया-धमकाया... लड़ाई संविधान को बचाने की थी..."

04 Jun, 24 06:05 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "कांग्रेस के घोषणा पत्र के बारे में मोदी जी ने जो झूठ फैलाया जनता ने उसे समझ लिया। राहुल गांधी की दोनों यात्राएं भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान करोड़ों लोगों से मिलना, उनकी समस्याओं को सुनना और उन समस्याओं का हल ढूंढना ही हमारी कैंपेन का आधार बना।"

04 Jun, 24 06:02 PM

हिमाचल प्रदेश: मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत को जीत का प्रमाण पत्र मिला।

04 Jun, 24 05:58 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "आज जो नतीजे आए वह जनता और लोकतंत्र की जीत है। हम पहले से कह रहे थे कि यह लड़ाई मोदी बनाम जनता है... इस बार जनता ने किसी एक दल को पूर्ण बहुमत नहीं दिया, सत्ताधारी दल भाजपा ने एक व्यक्ति के चेहरे पर वोट मांगा। आज यह स्पष्ट हो गया है कि यह जनादेश नरेंद्र मोदी के खिलाफ है, यह उनकी नैतिक हार है।"

04 Jun, 24 05:57 PM

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने जीत दर्ज की।

04 Jun, 24 05:56 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से TMC उम्मीदवार यूसुफ पठान ने विक्ट्री साइन दिखाया। वे बहरामपुर लोकसभा सीट से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 05:55 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 05:25 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: भाजपा को 241 सीट, कांग्रेस 99 पर अटकी, यहां देखें लाइव अपडेट

04 Jun, 24 05:13 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "जीत के लिए मैं उन्हें(कंगना रनौत) बधाई देता हूं। हम आने वाले समय में इसकी समीक्षा की जाएगी कि क्या कमियां रही..." हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के नतीजों पर उन्होंने कहा, "हिमाचल सरकार को अस्थिर करने के प्रयास भाजपा के नेता कर रहे थे जनता ने उसके खिलाफ जनादेश दिया है।"

04 Jun, 24 04:38 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

हरिद्वार, उत्तराखंड: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "हम जनता के आभारी है, लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है, INDIA गठबंधन को वोट दिया है। जो '400 पार' का नारा दे रहे थे उनके लिए 273 का आंकड़ा छूना भी मुश्किल हो गया है..."

04 Jun, 24 04:35 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

हमीरपुर: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, "यह कार्यकर्ताओं, PM मोदी के नेतृत्व की जीत है। मैं हमीरपुर की जनता का धन्यवाद करता हूं... देश ने फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का मन बनाया है और यह सरकार स्थिर, निरंतर, ईमानदार, दमदार होगी और PM मोदी के नेतृत्व में हमारा देश ऊंचाइयों को छुएगा। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें भाजपा ने जीती है, हिमाचल ने फिर चौका लगाया है..."

04 Jun, 24 04:11 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 03:54 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 03:53 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने 'यह पूछे जाने पर कि क्या TDP औरJD(U) INDIA गठबंधन के लिए विकल्प हैं', पर कहा, "कल INDIA गठबंधन की बैठक होगी और उसमें तय होगा कि INDIA गठबंधन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार से संपर्क करने का फैसला करता है या नहीं... NDA और INDIA गठबंधन की जो कुल संख्या आएगी उसमें अंतर बहुत कम रहेगा..."

04 Jun, 24 03:52 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

पटना, बिहार: LJP (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान के आवास पर जश्न मनाया गया। LJP (रामविलास) के पांचों उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।

04 Jun, 24 03:32 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

राजगढ़, मध्य प्रदेश: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "मैं मल्लिकार्जुन खरगे जी को बधाई देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में हमने, कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है और राहुल गांधी को बधाई दूंगा कि यह अपनी विचारधारा के प्रति उनका प्रयास, मेहनत और प्रतिबद्धता है, यह उसकी जीत है। किसी भी हालत में भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने वाला है और अगर ऐसा होगा तो उनमें अंदरूनी लड़ाई शुरू हो जाएगी।"

04 Jun, 24 03:31 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

पणजी: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "हम गोवा की एक सीटें जीते हैं और एक सीट हारे हैं, यहां 1-1 है। उत्तर गोवा में लोगों ने 1 लाख के अंतर से हमें जिताया है, मैं गोवा की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। पूरे देश में फिर से 'मोदी सरकार' आ रही है, NDA की सरकार केंद्र में बनेगी..."

04 Jun, 24 03:29 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 03:29 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE:

04 Jun, 24 03:05 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

मंडी (हिमाचल प्रदेश): मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "लोगों को पीएम मोदी पर जो विश्वास है आज उसी का परिणाम है कि हम केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं..."

04 Jun, 24 03:04 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 03:03 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

उत्तर प्रदेश: अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं।   #LokSabhaElections2024  कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 1,04,809 वोटों से आगे चल रहे हैं।  

04 Jun, 24 03:02 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी AICC मुख्यालय  के बाहर एक कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात की।  पार्टी 100 सीटों पर आगे चल रही है।

04 Jun, 24 02:24 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE:

दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी AICC मुख्यालय के बाहर एक कांग्रेस कार्यकर्ता से मुलाकात की। पार्टी 100 सीटों पर आगे चल रही है।

04 Jun, 24 01:38 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 01:10 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह 17,420 सीटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 01:09 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 01:05 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 7 की 7 सीटों पर आगे चल रही है। इसके मद्देनजर बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।

04 Jun, 24 12:54 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

उत्तर प्रदेश: अमेठी से कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 50,758 वोटों से आगे चल रहे हैं। #LokSabhaElections2024    रूझानों के दैरान उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी।

04 Jun, 24 12:53 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से 56,316 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 12:52 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब 5,70,071 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 12:51 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

जम्मू-कश्मीर: पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। (फाइल तस्वीर) इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद 1,84,726 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 12:50 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 12:49 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

उत्तर प्रदेश: अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 50,758 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 12:48 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 12:48 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चन्द्रशेखर आज़ाद 65,768 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 12:22 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी 37,863 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 12:22 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 12:19 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

पश्चिम बंगाल: दिग्गज अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 26,197 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 12:12 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

सुल्तानपुर (उत्तर प्रदेश) से भाजपा सांसद और उम्मीदवार मेनका गांधी 10,078 वोटों से पीछे चल रही हैं।

04 Jun, 24 12:11 PM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 235 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 95 सीट पर और समाजवादी पार्टी 36 आगे चल रही है।

04 Jun, 24 11:55 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मनाया क्योंकि शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत दिख रही है।

04 Jun, 24 11:38 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

रेवाड़ी, हरियाणा: कांग्रेस नेता और गुड़गांव (हरियाणा) लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राज बब्बर ने कहा, "मतगणना बहुत अच्छी चल रही है...शाम तक जनता का फैसला आ जाएगा...गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की जनता आगे बढ़ रही है"

04 Jun, 24 11:36 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

अमरावती, आंध्र प्रदेश: शुरुआती रुझानों में पार्टी उम्मीदवारों की भारी जीत के बाद टीडीपी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं।

04 Jun, 24 11:24 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 11:17 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 11:17 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, "...यह मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। मोदी जी का जो सबका साथ, सबका विकास का सपना है, मैं उसमें अपना योगदान दूंगी..."

04 Jun, 24 11:08 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 11:07 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE:

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान 1,88,350 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 11:07 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

रांची, झारखंड: JMM सांसद महुआ माजी ने कहा, " एग्जिट पोल भ्रामक थे, ये एग्जिट पोल मोदी मीडिया का पोल है... हमें पूरा विश्वास है कि हम केंद्र में सरकार बनाएंगे। यूपी में जो रुझान आ रहे हैं उसमें आधी से ज्यादा सीट INDIA गठबंधन के पक्ष में हैं।"

04 Jun, 24 10:54 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना(UBT) के नेता संजय राउत ने कहा, "...पूरे देश में INDIA गठबंधन को जो यश मिल रहा है उसके कर्ताधरता राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 150 सीट तक अपनी छलांग मारी है। ये बहुत बड़ी बात है। INDIA गठबंधन बहुमत की ओर जा रहा है।"

04 Jun, 24 10:49 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 226 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 98 सीट पर आगे चल रही है।                    #LokSabhaElections2024

04 Jun, 24 10:48 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 10:34 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

मंडी (हिमाचल प्रदेश): लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दिन मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने अपने आवास पर पूजा की।

04 Jun, 24 10:33 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 223 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 100 सीट पर आगे चल रही है।                  #LokSabhaElections2024

04 Jun, 24 10:32 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 223 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर आगे चल रही है।                #LokSabhaElections2024

04 Jun, 24 10:32 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

भोपाल (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मुझे संतोष है कि पूर्ण बहुमत के साथ फिर से मोदी की सरकार बनने वाली है...मध्य प्रदेश में बीजेपी 29 की 29 सीटों से आगे चल रही है। मैं सभी बधाई देता हूं..."

04 Jun, 24 10:30 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने कहा, "अभी बहुत ही उत्साहपूर्ण क्षण है और मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी आएगी और हम सरकार जरूर बनाएंगे। मथुरा से भी मुझे बहुत अच्छी लीड मिल रही है। अभी सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा है..."

04 Jun, 24 10:19 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

रायपुर: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, "ये शुरुआती रुझान हैं, पहले दौर की गिनती पूरी हुई है। जैसे-जैसे गिनती आगे बढ़ेगी, यह स्पष्ट हो जाएगा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। विपक्ष का सारा प्रचार विफल हो जाएगा...बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगी..."

04 Jun, 24 10:18 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 212 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 84 सीट पर आगे चल रही है।

04 Jun, 24 10:18 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 10:07 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 10:07 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 216 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 78 सीट पर आगे चल रही है।        #LokSabhaElections2024

04 Jun, 24 10:06 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 209 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 80 सीट पर आगे चल रही है।      #LokSabhaElections2024

04 Jun, 24 10:05 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 200 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 80 सीट पर आगे चल रही है।

04 Jun, 24 09:38 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 174 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 72 सीट पर और AAP 3 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 36 सीटों पर बढ़त बनाई है। #LokSabhaElections2024

04 Jun, 24 09:37 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और बारामूला लोकसभा सीट से उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने कहा, "उम्मीद है कि यहां तीनों सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस की होंगी। देश में एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे..."

04 Jun, 24 09:36 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

उत्तर प्रदेश: प्रदेश कांग्रेस प्रमुख और वाराणसी से उम्मीदवार अजय राय ने कहा, "मैंने कल भी बताया था कि एग्जिट पोल मनगढ़ंत है, लोगों को गुमराह करने और मानसिक दबाव बनाने के लिए दिखाया गया था। हम जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं, मैंने कहा था कि INDIA गठबंधन नतीजे देगा और नतीजा सबके सामने आ रहा है। देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है...काशी भी हम लोग जीतेंगे.."

04 Jun, 24 09:34 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 168 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 65 सीट पर और AAP 3 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 33 सीटों पर बढ़त बनाई है। #LokSabhaElections2024

04 Jun, 24 09:34 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

दिल्ली: संयुक्त पुलिस आयुक्त दक्षिणी रेंज, संजय जैन ने बताया, "आज मतगणना का दिन है। किसी भी हालात से निपटने के लिए हम तैयार हैं। दिल्ली पुलिस ने तीन लेयर की सुरक्षा लगाई है।"

04 Jun, 24 09:28 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 143 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 53 सीट पर और AAP 4 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 27 सीटों पर बढ़त बनाई है।

04 Jun, 24 09:27 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 8718 वोटों से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 09:26 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 126 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 45 सीट पर और AAP 7 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 26 सीटों पर बढ़त बनाई है।

04 Jun, 24 09:26 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार अनुराग सिंह ठाकुर 6492 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 09:25 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 110 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 42 सीट पर और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 19 सीटों पर बढ़त बनाई है।

04 Jun, 24 09:22 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

(हिमाचल प्रदेश): मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने हनुमान मंदिर में पूजा की।

04 Jun, 24 09:21 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

शिमला (हिमाचल प्रदेश): मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "एग्जिट पोल मैन्युफैक्चर्ड था, आज जो परिणाम आएंगे वो जनता का फैसला होगा और उसी पर हम आगे बढ़ेंगे।"

04 Jun, 24 09:20 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 91 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 33 सीट पर और AAP 6 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 15 सीटों पर बढ़त बनाई है।

04 Jun, 24 09:19 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 09:18 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 09:00 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 7311 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

04 Jun, 24 08:56 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

04 Jun, 24 08:55 AM

Lok Sabha Election Results 2024 LIVE

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४बिहार लोकसभा चुनाव २०२४राजस्थान लोकसभा चुनाव २०२४आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024आंध्र प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

कारोबारमेटा इंडिया के अधिकारी ने मार्क जुकरबर्ग की भारत चुनाव संबंधी टिप्पणी के लिए मांगी माफी

भारतसंसदीय समिति मार्क जुकरबर्ग की लोकसभा चुनाव संबंधी टिप्पणी पर मेटा को करेगी तलब

भारतManmohan Singh death: देशभक्ति, शौर्य और सेवा का मूल्य केवल 4 साल?, 2024 लोकसभा चुनाव में पत्र लिखकर पीएम मोदी की आलोचना...

भारतBihar Election Scam: चुनाव कर्मी ने रोजाना खाया 10 प्लेट खाना?, भोजन, नाश्ता, पानी और चाय पर 180000000 रुपए खर्च, पटना में एक और घोटाला!

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई