लाइव न्यूज़ :

रॉबर्ट वाड्रा गरीबों की मदद के लिए कर रहे हैं ये काम, कहा- प्रवासी मजदूरों का वीडियो देखा तो मुझसे बरदाश्त नहीं हुआ

By सुमित राय | Updated: May 18, 2020 16:01 IST

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जब मैंने इन प्रवासी मजदूरों की वीडियो देखीं तो मुझसे बरदाश्त नहीं हुआ और मेरी पूरी कोशिश है कि इन्हें हर संभव सहायता पहुंचाई जाए।

Open in App
ठळक मुद्देरॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि लॉकडाउन की घोषणा इतनी जल्दबाजी में की गई।उन्होंने कहा कि अब मैं अपने युवा साथियों की मदद से इन प्रवासी मजदूरों को खाना बंटवा रहा हूं।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि जब मैंने प्रवासी मजदूरों की वीडियो देखीं तो मुझसे बरदाश्त नहीं हुआ। इसके बाद मैंने इन्हें मास्क, सेनिटाइजर, फेस मास्क उपलब्ध करवाया।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "लॉकडाउन की घोषणा इतनी जल्दबाजी में की गई कि जो लोग दिहाड़ी करते हैं और दूसरों के घरों में रहते हैं उनको इतना समय नहीं मिला कि वो अपने गांव चले जाएं। जहां उन्हें रहने के लिए किराया न देना पड़े।हर रोज ये न देखना पड़े की खाना कहां से मिले और वो अपनी खेती बाड़ी ही कर लें।"

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली, जब मैंने इन प्रवासी मजदूरों का वीडियो देखा तो मुझसे बरदाश्त नहीं हुआ। मैंने इन्हें मास्क, सेनिटाइजर, फेस मास्क उपलब्ध करवाया। मेरी पूरी कोशिश है कि इन्हें हर संभव सहायता पहुंचाई जाए। अब मैं अपने युवा साथियों की मदद से इन प्रवासी मजदूरों को खाना बंटवा रहा हूं।"

दिल्ली में 10 हजार से ज्यादा लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के अनुसार दिल्ली में अब तक 10054 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 160 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 4485 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

देशभर में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं 96 हजार से ज्यादा लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 96169 आ चुके हैं, जिसमें से 3029 लोगों की मौत हो चुकी है और 36823 लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और अभी देशभर में 56316 कोरोना के एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब