लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन: 3 साल के बीमार बच्चे के लिए रेलवे ने राजस्थान से ओडिशा पहुंचाया ऊंटनी का दूध

By भाषा | Updated: April 24, 2020 16:55 IST

भुवनेश्वर स्टेशन पर दूध प्राप्त करने के लिए आए बच्चे के चाचा चंदन कुमार आचार्य ने कहा कि पहल के माध्यम से समय पर ऊंटनी के दूध की डिलीवरी होने से लड़के को बहुत मदद मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने कहा कि दूध को ठंडे कंटेनर में ले जाया गया था।मरीज बच्चे के चाचा ने कहा कि हम रेलवे अधिकारियों की सेतू पहल के माध्यम से की गई मदद के लिए बहुत आभारी हैं।

भुवनेश्वर: राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान शुरू की गई एक मानवीय पहल के तहत रेलवे ने ओडिशा के ब्रह्मपुर में ऑटिज्म और फूड एलर्जी से पीड़ित साढ़े तीन साल के एक बच्चे के लिए राजस्थान के फालना से ऊंटनी का दूध ओडिशा पहुंचाया। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दूध दो दिनों में दिल्ली और हावड़ा के रास्ते पार्सल एक्सप्रेस से पहुंचाया गया।

गुरुवार की शाम भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर पीड़ित बच्चे के परिवार को दूध दे दिया गया। उन्होंने कहा कि लगभग 20 किलो दूध के पैकेज के परिवहन की कुल लागत मात्र 125 रुपये थी। उन्होंने कहा कि आईआरटीएस (भारतीय रेलवे यातायात सेवा) के परिवीक्षाधिकारियों द्वारा शुरू की गई पहल ‘सेतू’ ने इसकी पूरी व्यवस्था की थी।

भुवनेश्वर स्टेशन पर दूध प्राप्त करने के लिए आए बच्चे के चाचा चंदन कुमार आचार्य ने कहा कि पहल के माध्यम से समय पर ऊंटनी के दूध की डिलीवरी होने से लड़के को बहुत मदद मिली है। दूध को ठंडे कंटेनर में ले जाया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम रेलवे अधिकारियों की सेतू पहल के माध्यम से की गई मदद के लिए बहुत आभारी हैं।

ऊंटनी का दूध मेरे भतीजे के लिए बहुत आवश्यक होता है क्योंकि वह एक खास बीमारी से पीड़ित है।’’ रेलवे की इस पहल का उद्देश्य कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान देश भर में आवश्यक सामान की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना है।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनराजस्थानओड़िसाभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया