लाइव न्यूज़ :

गरीबों की तकलीफें बढ़ा रहा है लॉकडाउन, भुखमरी रोकने के लिए हस्तक्षेप करें प्रधानमंत्री: एंटनी

By भाषा | Updated: May 10, 2020 20:50 IST

इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग करते हुए एंटनी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था की गति थम गई है और यदि समय पर कदम नहीं उठाया गया तो बहुत देर हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री गरीबों के लिए राहत और अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा करें। वे प्रवासी श्रमिकों, गरीबों, समाज के वंचित तबकों की दिक्कतों को समझें।

नयी दिल्ली:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि कोविड-19 पर काबू के लिए लागू लॉकडाउन के कारण पैदा हालात से देश में आयी भुखमरी की स्थिति को रोकने के लिए वह तुरंत हस्तक्षेप करें। कांग्रेस नेता ने कहा कि जमीनी हालात ‘‘बहुत मुश्किल भरे’’ हैं और अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री गरीबों के लिए राहत और अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा करें।

एंटनी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हालात बहुत मुश्किल हैं। प्रधानमंत्री को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। वरना भूख के कारण मौतें होंगी।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे प्रवासी श्रमिकों, गरीबों, समाज के वंचित तबकों की दिक्कतों को समझें और उन्हें राशन व नकदी सहित राहत पैकेज दें। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए वित्तीय पैकेज देने की भी मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि प्रधानमंत्री गरीबों के लिए राहत और अर्थव्यवस्था के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा करें।’’

इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग करते हुए एंटनी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था की गति थम गई है और यदि समय पर कदम नहीं उठाया गया तो बहुत देर हो जाएगी। उन्हें लगता है, ‘‘ऐसा नहीं होने पर, देश में पूर्ण आर्थिक संकट की स्थिति होगी।’’

एंटनी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर चिंता जतायी है कि अगर सरकार ने तुरंत हस्तक्षेप नहीं किया तो देश में कोविड-19 के मुकाबले भूख से ज्यादा लोग मरेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा, ‘‘इस हादसे से किसी भी कीमत पर बचना होगा।’’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पूरी दुनिया में यह स्पष्ट है कि अगर रोकथाम नहीं किया गया तो यह वायरस पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था को बिगाड़ कर रख देगा और इससे बड़ी संख्या में लोगों की मौत होगी।

एंटनी ने कहा कि हालांकि, उन्होंने शुरुआत में लॉकडाउन का समर्थन किया था लेकिन इन पाबंदियों से आर्थिक संकट पैदा हो रहा है और दिन-प्रतिदिन वह जटिल होता जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में मुश्किल हालात में सरकार को हमारे नागरिकों को वित्तीय सहायता देनी होगी।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है