लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2020: प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर बोले- दर्शकों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए ओटीटी उद्योग, सरकार मिलकर काम करेंगे 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 18, 2021 15:36 IST

LMOTY 2020: दिशानिर्देश किसी तरह के सेंसरशिप के बजाए विषय वस्तु का स्व-वर्गीकरण करने पर केंद्रित है।

Open in App
ठळक मुद्देअपना ब्योरा सार्वजनिक करना होगा ।शिकायत निवारण व्यवस्था बनानी होगी। सरकार ने 25 फरवरी को ओटीटी मंचों एवं डिजिटल समाचार मीडिया के लिए नए नियमों एवं दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया था

LMOTY 2020: सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि दर्शकों के लिए मंच का अनुभव बेहतर बनाने की खातिर ओटीटी उद्योग, मंत्रालय के साथ भागीदारी करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दिशानिर्देश किसी तरह के सेंसरशिप के बजाए विषय वस्तु का स्व-वर्गीकरण करने पर केंद्रित है।

नेटफ्लिक्स, ऐमेजॉन प्राइम, हॉटस्टार और अल्ट बालाजी जैसे ओटीटी मंचों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद जावडेकर ने कहा कि उन्होंने सरकार के नए दिशानिर्देशों का स्वागत किया है। सरकार ने 25 फरवरी को ओटीटी मंचों एवं डिजिटल समाचार मीडिया के लिए नए नियमों एवं दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया था, जिसके तहत उन्हें अपना ब्योरा सार्वजनिक करना होगा और शिकायत निवारण व्यवस्था बनानी होगी।

जावडेकर ने ‘‘ओटीटी उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ सार्थक बैठक हुई और उन्हें ओटीटी नियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। सभी प्रतिनिधियों ने नए दिशानिर्देशों का स्वागत किया। मंत्रालय और उद्योग मिलकर ओटीटी के अनुभव को सभी दर्शकों के लिए बेहतर बनाएंगे।’’

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि मंत्री ने अल्ट बालाजी, हॉटस्टार, ऐमेजॉन प्राइम, नेटफ्लिक्स, जियो, जी5, वायकॉम18, शेमारू और मैक्सप्लेयर सहित विभिन्न ओटीटी मंचों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। बयान में कहा गया कि उद्योग के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार पहले ओटीटी मंच के प्रतिनिधियों के साथ कई दौर की वार्ता कर चुकी है और उन्होंने ‘‘स्वनियमन’’ की आवश्यकता पर बल दिया।

जावडेकर ने कहा कि सिनेमा और टीवी जगत के प्रतिनिधियों ने उनसे मुलाकात कर कहा कि उनके लिए तो नियमन है लेकिन ओटीटी उद्योग के लिए नियमन नहीं है। बयान में कहा गया, ‘‘इस कारण निर्णय किया गया कि सरकार ओटीटी मंचों के लिए व्यवस्था बनाएगी और स्वनियमन के विचार के साथ सबके लिए बराबर व्यवस्था होगी।’’

मंत्रालय ने बताया कि अफवाहों को खारिज करते हुए मंत्री ने स्पष्ट किया कि स्वनियमन निकाय में सरकार की तरफ से किसी भी सदस्य की नियुक्ति नहीं की जाएगी। बयान में कहा गया, ‘‘उद्योग के प्रतिनिधियों ने नियमों का स्वागत किया और उनकी अधिकतर चिंताओं का समाधान करने के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा कि उद्योग से प्राप्त किसी भी सवाल पर स्पष्टीकरण देने के लिए मंत्रालय हमेशा तैयार है।’’ 

टॅग्स :प्रकाश जावड़ेकरभारत सरकारलोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2020
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए