लाइव न्यूज़ :

किसान सम्मान योजना के लिए बंगाल के ढाई लाख किसानों के नाम की सूची केंद्र को भेजी: बनर्जी

By भाषा | Updated: February 8, 2021 19:32 IST

Open in App

कोलकाता, आठ फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तृणमूल कांग्रेस सरकार पर केंद्रीय योजनाओं को पश्चिम बंगाल में क्रियान्वित न करने का आरोप लगाए जाने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि उनकी सरकार ने किसान सम्मान निधि योजना के तहत ढाई लाख लाभार्थी किसानों के नाम की सूची केंद्र को सौंपी थी लेकिन उन्हें अबतक लाभ नहीं मिला।

बनर्जी ने पूछा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी तक इन लाभार्थियों को नकद राशि क्यों नहीं दी है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार से छह लाख आवेदकों की सूची मिली थी जिनमें से ढाई लाख नामों का सत्यापन करने के बाद उन्हें केंद्र को भेज दिया गया था।

एक साल से अधिक समय तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू नहीं करने के बाद, मुख्यमंत्री ने पिछले महीने अपनी सरकार का रुख नरम किया और यह योजना राज्य में लागू करने को तैयार हो गईं।

उन्होंने 24 फरवरी 2019 में योजना की शुरुआत होने पर इसे अस्वीकार्य किया था और किसानों को सीधे नकद लाभ देने का विरोध करते हुए कहा था कि राज्य सरकार के जरिए किसानों को नकद दिया जाए।

भाजपा के नेताओं ने तंज करते हुए कहा है कि चुनावों में किसानों के वोट छिटक जाने की डर की वजह से बनर्जी के रुख में बदलाव आया है।

बनर्जी लेखानुदान पर बहस के दौरान सदस्यों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रही थी। उन्होंने पांच फरवरी को लेखानुदान पेश किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता