लाइव न्यूज़ :

असम में 18 हाथियों की मौत का कारण बिजली गिरने पर करंट लगना हो सकता है: मंत्री

By भाषा | Updated: June 3, 2021 21:30 IST

Open in App

गुवाहाटी, तीन जून असम के पर्यावरण मंत्री परिमल शुक्लवैद्या ने बृहस्पतिवार को कहा कि विभिन्न एजेंसियों और विशेषज्ञों से प्राप्त रिपोर्टों तथा जांच अधिकारी के निष्कर्ष इस ओर इशारा करते हैं कि प्रस्तावित रिजर्व वन में हाल ही में हुईं 18 हाथियों की मौत की वजह ''बिजली गिरने के चलते दुर्घटनावश करंट लगना'' है।

मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन ने विभिन्न एजेंसियों के निष्कर्षों पर विचार करते हुए यह अनुमान लगाया है। इनमें दस डॉक्टरों की एक टीम द्वारा तैयार की गई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, राज्य की फोरेंसिक लैब और मौसम विभाग की ओर से प्राप्त डाटा व राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टिप्पणियां शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कुंडोली प्रस्तावित आरक्षित वन में 12 मई को हुई हाथियों की मौत का कारण जहर देकर मारना या घातक बीमारी को नहीं बल्कि बिजली गिरने के कारण दुर्घटनावश करंट लगना हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण