लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: July 10, 2021 10:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली में मानसून के दस्तक देने की आहट के बीच शनिवार को हल्की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 65 प्रतिशत दर्ज किया गया।

आईएमडी ने बताया कि दक्षिणपश्चिम मानसून शनिवार को दिल्ली में पहुंच सकता है और इसके साथ ही पिछले 15 सालों में राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के पहुंचने की यह सबसे अधिक देरी है। आईएमडी ने कहा था, ‘‘मानसून के 10 जुलाई के आसपास पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ और हिस्सों तथा दिल्ली में पहुंचने की संभावना है।’’

मौसम विज्ञानियों ने शहर में शाम और रात को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से मिले आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 108 था।

शून्य और 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी