लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश

By भाषा | Updated: December 12, 2020 09:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई और इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि हिमालय पर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हुई है और हवा की दिशा में बदलाव के साथ सोमवार तक तापमान के दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने के आसार हैं।

आईएमडी ने बताया कि दक्षिण, उत्तर, मध्य, पूर्वी, उत्तर पूर्वी और दक्षिण पश्चिम दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़े और हल्कि बारिश भी हुई।

उसने बताया कि नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश हुई है।

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस था।

आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि हिमालय से पश्चिमी-उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चलीं।

उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से हवा में नमी बढ़ेगी जिससे अगले दो-तीन दिनों के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में मध्यम से लेकर घना कोहरा छाने के आसार हैं।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता शनिवार सुबह 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। तेज हवाएं चलने और बारिश की वजह से इसमें “काफी’’ सुधार आने की संभावना है।

शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह सात बजे 348 रहा। शुक्रवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 295 दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए