दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

By भाषा | Published: June 16, 2021 12:57 PM2021-06-16T12:57:09+5:302021-06-16T12:57:09+5:30

Light rain forecast in Delhi | दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली, 16 जून राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन दिल्लीवासियों को मानसून की बारिश के लिए अभी सात से 10 दिन और इंतजार करना पड़ेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापामन के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि पछुआ हवाओं के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून के पहुंचने की गति प्रभावित हुई है।

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ मध्य-अक्षांश पछुआ हवाओं के प्रतिकूल प्रभाव के कारण... उत्तर-पश्चिम भारत के शेष हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। स्थिति पर हम लगातार नजर बनाए हुए हैं और नियमित रूप से अद्यतन जानकारी मुहैया कराई जाएगी। मानसून आने में शायद सात से 10 दिन की देरी हो सकती है।’’

आईएमडी ने पहले, समय से 12 दिन पूर्व 15 जून को मानसून दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था। आम तौर पर दिल्ली में मानसून 27 जून तक पहुंचता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में मानसून पहुंच जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Light rain forecast in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे