लाइव न्यूज़ :

निकिता हत्या मामले में दो को उम्र कैद, हरियाणा सरकार मृत्युदंड के लिए उच्च न्यायालय में अपील करेगी

By भाषा | Updated: March 26, 2021 22:48 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 मार्च फरीदाबाद की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने बहुचर्चित निकिता तोमर हत्याकांड मामले में शुक्रवार को दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनायी।

अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पीटीआई-भाषा से कहा कि राज्य सरकार उच्च न्यायालय के समक्ष अपील दायर करेगी और दोनों अभियुक्तों को मौत की सजा देने का अनुरोध करेगी।

अभियोजन पक्ष के वकील एदल सिंह रावत ने बताया कि अदालत ने दोनों दोषियों तौसीफ और रेहान पर 20,000-20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने दोनों पर अपहरण को लेकर पांच साल की सजा और दो हजार रूपए का जुर्माना लगाया है।

उन्होंने कहा कि तौसीफ और रेहान को हत्या, साजिश रचने व विवाह के लिए अपहरण की कोशिश करने का दोषी ठहराते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। अदालत ने इस मामले में एक आरोपी को बरी कर दिया था।

उन्होंने कहा कि तौसीफ को अवैध हथियार रखने का भी दोषी ठहराया गया है। उन्होंने कहा कि सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने दोनों दोषियों को हिरासत में ले लिया और उन्हें नीमका जेल भेज दिया।

रावत ने कहा कि इन धाराओं के तहत अधिकतम फांसी की सजा का प्रवधान है और वह इसके लिए अपील करेंगे।

अदालत ने इस बेहद चर्चित मामले का पांच महीने के अंदर निपटारा किया है। मामले में अभियोजन पक्ष ने फॉरेंसिक एवं अन्य सबूतों के साथ 57 गवाहों को भी पेश किया।

अदालत के फैसले पर मंत्री ने कहा, ‘‘हम फैसले का अध्ययन करेंगे। हम उच्च न्यायालय में अपील करेंगे ताकि दोषियों को मौत की सजा मिल सके।’’

रावत ने कहा कि निकिता तोमर का परिवार भी उच्च न्यायालय में अपील करेगा।

गौरतलब है कि गत वर्ष 26 अक्टूबर को बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर जब परीक्षा देकर कॉलेज से बाहर निकली थी, तभी तौसीफ और रेहान ने पीड़िता को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की और असफल होने पर तौसीफ ने गोली मारकर निकिता की हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर