उत्तरी सिक्किम में हुआ हिमस्खलन, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की बर्फ में दबकर मौत

By भाषा | Published: May 15, 2020 07:25 AM2020-05-15T07:25:50+5:302020-05-15T07:25:50+5:30

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एक गश्ती एवं बर्फ हटाने वाली पार्टी उत्तरी सिक्किम में 14 मई को हिमस्खलन की चपेट में आ गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहत एवं बचाव टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टी ए और सैपर सापला षणमुख राव की मौत हो गई जो बर्फ में दब गए थे।’’ 

Lieutenant colonel and a soldier lost their life in avalanche in North Sikkim | उत्तरी सिक्किम में हुआ हिमस्खलन, लेफ्टिनेंट कर्नल और एक सैनिक की बर्फ में दबकर मौत

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों लोग हिमस्खलन की चपेट में आए 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे।

उत्तरी सिक्किम के पर्वतीय लुग्नक ला क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक जवान की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों लोग हिमस्खलन की चपेट में आए 18 सदस्यीय समूह का हिस्सा थे।

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘एक गश्ती एवं बर्फ हटाने वाली पार्टी उत्तरी सिक्किम में 14 मई को हिमस्खलन की चपेट में आ गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहत एवं बचाव टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद एक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रॉबर्ट टी ए और सैपर सापला षणमुख राव की मौत हो गई जो बर्फ में दब गए थे।’’ 

Web Title: Lieutenant colonel and a soldier lost their life in avalanche in North Sikkim

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे