लाइव न्यूज़ :

मृणाल सेन के लिखे पत्रों को उनके पुत्र ने शिकागो विश्वविद्यालय को सौंपा

By भाषा | Updated: April 9, 2021 20:45 IST

Open in App

कोलकाता, नौ अप्रैल प्रसिद्ध बांग्ला फिल्मकार मृणाल सेन के इकलौते बेटे कुणाल सेन ने अपने पिता के लिखे पत्रों समेत उनकी यादगार कुछ चीजों को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो को दान में दे दिया है।

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता मृणाल सेन के बेटे कुणाल सेन (66) अमेरिका के इलिनॉइस में रहते हैं। कुणाल ने बताया कि उन्होंने अपने पिता की कुछ तस्वीरें और पुरस्कार सहित उनकी स्मृतियों से जुड़ी कुछ चीजें अमेरिकी विश्वविद्यालय को दान में दे दी हैं क्योंकि अपनी बढ़ती उम्र के कारण उन्हें इन चीजों को अपने साथ रखना असुविधाजनक लगता है।

मृणाल सेन का 30 दिसंबर 2018 को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

उन्हें रित्विक घटक और सत्यजीत रे के साथ बांग्ला सिनेमा को आकार प्रदान करने के लिए जाना जाता है।

कुणाल ने शुक्रवार को फेसबुक पोस्ट पर यह जानकारी दी। इस घोषणा के बाद कोलकाता के सिने प्रेमियों की निराशा सामने आई जिन्होंने कहा कि मृणाल सेन का अपना शहर उनकी चीजों को सहेज नहीं पाया।

कुणाल के एक मित्र ने उन्हें सुझाव दिया कि वह ये चीजें कोलकाता के किसी संग्रहालय को दे सकते थे, इस पर उन्होंने कहा कि वह कोलकाता में ऐसे किसी संस्थान का पता नहीं लगा पाए।

कुणाल ने कहा कि उनके पिता ने भी इन चीजों का ध्यान नहीं रखा क्योंकि या तो वह इस तरह के नोस्टेलजिया में गहरा अविश्वास रखते थे या आलस्य के कारण उन्होंने ऐसा किया।

कुणाल सेन ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने सभी पत्र, स्क्रीनप्ले और पांडुलिपियों को ऐसे ही छोड़ दिया था।’’

सॉफ्टवेयर पेशेवर सेन ने कहा कि उन्हें संदेह था कि लोग आगे के सौ साल में मृणाल सेन के जीवन और कार्यों में दिलचस्पी लेंगे या नहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल इतना चाहता था कि अगर कोई चाहे तो उन्हें ये चीजें उसी स्थिति में मिल जाएं जैसी मुझे मिलीं। इसलिए जब यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो ने मुझसे संपर्क कर इन दस्तावेजों को संरक्षित करने की इच्छा जताई तो मुझे बहुत खुशी हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले