लाइव न्यूज़ :

मुंबईः बाढ़ के बाद फैली जानलेवा बीमारी, संक्रमण होने के 24 घंटे के अंदर मौत, अब तक 4 जानें गईं

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 24, 2018 09:18 IST

Leptospirosis Infection Alert in Mumbai: चूहों और जानवरों से फैलने वाले इस संक्रमण से ग्रसित आदमी 24 घंटे से ज्यादा जिंदा नहीं रहता।

Open in App

मुंबई, 24 जुलाईः देश की आर्थ‌िक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में एक के बाद एक आपदाएं आती जा रही हैं। एक ओर पहले से ही मुंबई में लगातार भारी बारिश से कई जगहों पर पानी भर गए था और कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए थे, वहीं दूसरी ओर एक ऐसी बीमारी फैल रही है, जिसमें लोग 24 घंटे के भीतर दम तोड़ दे रहे हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार इस वक्त मुंबई में लेप्टोस्पायरोसिस नाम की बीमारी फैली हुई है। इससे अब तक चार मौतें भी हो चुकी हैं।

जानकारी के मुताबिक लेप्टोस्पायरोसिस से संक्रमित मरीज 24 घंटे के भीतर दम तोड़ देते हैं। मुंबई ठीक ऐसा ही हुआ, जिन लोगों में यह संक्रमण देखा गया, उनकी 24 घंटे के भीतर मौत हो गई। डॉक्‍टर इस बीमारी का कारण मल-मूत्र से पैदा होने वाली लेप्टोस्पायल नाम के बैक्टीरिया को बताते हैं। यह बै‌क्टीरिया सबसे तेजी से चूहों में फैलता है। इसलिए मु्ंबई में बीते दो दिनों से चूहों के बिलों में जमकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है।

मुंबई के डॉक्टरों का कहना है कि इस बीमारी से पीड़ित ज्यादातर मरीज उन क्षेत्रों से आए थे जहां बाढ़ आई हुई है। जानकारी के अनुसार यह बीमारी एक संक्रमण है, जो कि इंसानों को, चूहों और पालतू जानवरों को बहुत जल्दी चपेट में ले लेती है। इसके बैक्टीरिया पानी या मिट्टी में कई महीनों तक जिंदा रह जाते हैं।

इसमें सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह होती है यह बैक्टीरिया सबसे जल्दी चूहों को प्रभावित करते हैं, इसके बाद यह बहुत तेजी से इंसानों में फैलते हैं। खास बात यह है कि यह बीमारी डॉक्टरों को इलाज के लिए वक्त भी नहीं देती। इसके संक्रमण से ग्रसित लोग 24 घंटे के अंदर दम तोड़ देते हैं।

कैसे पहचाने इस लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया को

डॉक्टर बताते हैं कि लेप्टोस्पायरोसिस बैक्टीरिया लेप्टोस्पिरा जीनस के बैक्टीरिया बनते हैं। इसके बनने का सबसे प्रमुख कारण संक्रमित जानवरों का मूत्र हैं। इंसानों में लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण होते ही, उन्हें तेज बुखार, सिरदर्द, ठंड, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, पीलिया, लाल आंखें, पेट दर्द, दस्त जैसे लक्षण दिखाई देने लगेंगे। इसे कोई आम बीमारी समझकर टालने के बजाए तत्काल इलाज के लिए भागना चाहिए।

टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है