लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस की राजनीति पर साधा निशाना, कहा- 'पार्टी नेतृत्व का कोई मतलब नहीं रहा'

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 2, 2021 08:48 IST

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पंजाब और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न तो विपक्ष की भूमिका ठीक से निभा पा रही है ।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस के नेतृत्व पर उठाया सवाल तोमर ने कहा - कांग्रेस पार्टी नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया उन्होंने कहा कांग्रेस विपक्ष की भूमिका भी नहीं निभा पा रहा है

चंडीगढ़ : पंजाब और छत्तीसगढ़ में जारी संकट के बीच केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व अप्रासंगिक हो गया है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी न तो विपक्ष की भूमिका ठीक से निभा पा रही है और न ही पार्टी के भीतर के कलह को दूर कर पा रही है ।

उन्होंने आगे विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा आगामी मध्य प्रदेश उपचुनाव में सभी तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर जीत हासिल करेगी । मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के जोबट, निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर और सतना जिले के रायगांव सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव होंगे । मध्य प्रदेश में खंडवा लोकसभा क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव होंगे ।

भाजपा के वरिष्ठ नेता की ये टिप्पणी पंजाब के साथ-साथ कांग्रेस की छत्तीसगढ़ इकाइयों में जारी उथल-पुथल के बीच आई है । पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू ने 28 सितंबर को पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया था क्योंकि वह कथित तौर पर नौकरशाही व्यवस्था से परेशान थे ।

क्रिकेटर से नेता बने नवजोत की नाराजगी का एक और कारण यह था कि पंजाब में कैबिनेट विस्तार के बाद उनके आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा था । अमरिंदर सिंह का पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा और राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले उनका हालिया बयान भी कांग्रेस के लिए गंभीर चिंता का विषय है । कैप्टन के शीर्ष पद से हटने के बाद, चरणजीत सिंह चन्नी ने 20 सितंबर को पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली ।

अमरिंदर सिंह ने अपना इस्तीफा देते हुए मीडिया से कहा था कि कांग्रेस नेतृत्व ने उन्हें अपमानित किया है । उन्होंने सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर भी कटाक्ष किया था और कहा था कि वह स्थिर व्यक्ति नहीं हैं ।

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह को रोकने के लिए सिद्धू को जुलाई में पीसीसी प्रमुख बनाया गया था । 

इसी तरह छत्तीसगढ़ में, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार के जून में ढाई साल पूरे होने के बाद राज्य में नेतृत्व बदलने की मांग कर रहे हैं । टीएस सिंह देव के समर्थकों ने रोटेशनल मुख्यमंत्री पद का मुद्दा उठाया ।

मौजूदा सीएम को अपना समर्थन देने के लिए कांग्रेस के एक दर्जन से ज्यादा विधायक अब दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं । 

टॅग्स :नरेन्द्र सिंह तोमरकांग्रेसअमरिन्दर सिंहपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos