लाइव न्यूज़ :

बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बोला हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: July 18, 2023 16:50 IST

Open in App

पटना:  नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के 10 माह में 5000 लोगों की हत्या हो चुकी हैं। जिसमें बालू माफिया, दारू माफिया और जमीन माफिया के कारण हुआ है।

शामन में बैठा हुआ भ्रष्टाचारियों ने इन तीनों माफिया के साथ मिल समाज के एक अंदर भय का वातावरण बना रहा है।विजय सिन्हा ने इस माह में नालंदा में हुए युवक की बेरहमी से हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के गृह जिले में पहले तो चार दिन तक पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने से परहेज करती रही, वहीं प्राथमिकी दर्ज करने के 15 दिन बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

उन्होंने बीते सोमवार को वैशाली में एक मंदिर में हुए एक पुजारी की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी गलती इतनी थी कि मंदिर में वह भजन गीत बजा रहा था।

महाराष्ट्र में एक पुजारी की हत्या हुई तो खुद मुख्यमंत्री पहुंच गए थे। लेकिन, यहां न तो मुख्यमंत्री और न ही उनके किसी मंत्री ने संज्ञान लिया। यह तब है कि जब बिहार के उपमुख्यमंत्री उसी वैशाली क्षेत्र से विधायक हैं।

उन्होंने नीतीश कुमार की तुलना मनमोहन सिंह से करते हुए कहा कि जिस तरह केंद्र में मनमोहन सिंह सिर्फ नाम के प्रधानमंत्री थे, उसी तरह की स्थिति नीतीश कुमार के साथ है। वह सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री हैं, सारे फैसले लालू आवास से लिए जाते हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि आज स्थिति यह है कि बिहार के डीजीपी लाचार और बेबस हो चुके हैं। उन पर राज्य सरकार का इतना दबाव है कि अपना हक मांगनेवालों पर पुलिस लाठीचार्ज करने से भी परहेज नहीं करती है। बिहार के थानों में बढ़ते अपराधों पर कोई समीक्षा नहीं होती है। जो केस दर्ज भी होते हैं तो वह विपक्ष के दबाव में किए जाते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ