लाइव न्यूज़ :

'नीतीश के पेट के दांत को आजतक कोई नही गिन सका', बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा का बिहार के मुख्यमंत्री पर पलटवार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2023 16:51 IST

विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार सुशासन विरोधी है। यह विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करती है। नीतीश कुमार जो करते हैं वह बोलते नहीं हैं और जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं। लोग तो यह भी कहते हैं कि नीतीश कुमार के पेट में दांत हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविजय कुमार सिन्हा ने नीतीश कुमार पर पलटवार कियाबिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं विजय कुमार सिन्हाकहा- नीतीश की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने व्यक्तिगत विश्वसनीयता खो दी है। यह सरकार सुशासन विरोधी व विकास में भ्रष्टाचार की मानसिकता वाली सरकार है और अब हमलोग उनके साथ नहीं जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज एक बार फिर से कसम खाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पहले भी कई बार कसम खा चुके हैं। लेकिन उनकी बात पर अब किसी को भरोसा नहीं है। नीतीश की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश के पेट में जो दांत है, उसे आजतक कोई गिन नहीं सका है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह कहने पर कि भाजपा लालू को फंसाने में लगी है, नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि लालू के खिलाफ भाजपा ने नहीं बल्कि उनके ही लोगों ने केस कराया था। इसके लिए नीतीश कुमार को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश की कसम और वादे पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है। नीतीश कुमार जो करते हैं वह बोलते नहीं है और जो बोलते हैं वह करते नहीं हैं। लोग तो यह भी कहते हैं कि नीतीश कुमार के पेट में दांत हैं।

विजय सिन्हा ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी 2010 के पहले नीतीश के पेट का दांत गिनने में लगे थे लेकिन वे भी नहीं गिन पाए। फिलहाल उपेंद्र कुशवाहा भी नीतीश के पेट का दांत गिनने में असफल हो रहे हैं। यहां तक कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद भी नीतीश के दांत को नहीं देख सके हैं। ऐसे व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है? वह क्या कहेगा और क्या करेगा इसपर कोई भरोसा नहीं है।

विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार सुशासन विरोधी है। यह विकास के नाम पर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करती है। इसलिए अब भाजपा ने यह  संकल्प लिया है कि राज्य के अंदर सामाजिक सद्भाव व शांति के साथ विकास किया जाएगा। इसको लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की सत्ता में नकारात्मक मानसिकता के लोग बैठे हुए है, इनसे मुक्ति के लिए भाजपा ने संकल्प लिया है। आगामी लोकसभा व बिहार विधान सभा का चुनाव भाजपा अपने दम पर लड़ेगी और जनता के आशीर्वाद से देश व बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। नीतीश कुमार को प्रदेश की जनता रिजेक्ट कर चुकी है। 2020 के बिहार विधान सभा चुनाव में नीतीश कुमार अगर भाजपा के साथ नहीं होते तो उनके दल को 10 सीटें भी हासिल नहीं होगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयूBJPआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब