लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश जनसंख्या मसौदा विधेयक पर विधि आयोग को मिले आठ हजार से अधिक सुझाव

By भाषा | Updated: July 20, 2021 19:39 IST

Open in App

(किशोर द्विवेदी)

नोएडा, 20 जुलाई उत्तर प्रदेश विधि आयोग को प्रस्तावित जनसंख्या नियंत्रण मसौदा विधेयक पर दक्षिणी राज्यों और जम्मू कश्मीर समेत देशभर से आठ हजार सुझाव प्राप्त हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और उच्चतम न्यायालय के वकीलों समेत प्रबुद्ध लोगों की ओर से भी सुझाव आए हैं।

उत्तर प्रदेश जनसंख्या (नियंत्रण, स्थायित्व और कल्याण) विधेयक, 2021 के मसौदे को उत्तर प्रदेश विधि आयोग की वेबसाइट पर इस महीने डाला गया था और 19 जुलाई तक जनता से सुझाव देने को कहा गया था। विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ए एन मित्तल ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें देशभर से आठ हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं। उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और उच्चतम न्यायालय के वकीलों समेत कई प्रबुद्ध लोगों की ओर से भी सुझाव आए हैं।”

प्रस्तावित विधेयक का मसौदा तैयार करने वाले मित्तल ने फोन पर कहा, “हम सुझावों का अध्ययन करने की प्रक्रिया में हैं। अच्छे सुझावों को मसौदे में शामिल किया जाएगा और आलोचनात्मक सुझावों पर भी विचार किया जाएगा।” मित्तल ने उम्मीद जताई कि सुझावों के आधार पर सरकार को अगस्त में रिपोर्ट भेजी जा सकती है।

विधि आयोग की सचिव सपना त्रिपाठी ने कहा कि आयोग के ईमेल आईडी और डाक पते पर उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अन्य भागों से भी सुझाव आए हैं। त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “देश के दक्षिणी राज्यों और जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र से भी सुझाव आए हैं।” उन्होंने कहा कि सुझावों का विश्लेषण करने के बाद विधि आयोग मसौदा विधेयक के साथ अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार के अवलोकनार्थ भेजेगा।

उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 23 करोड़ से अधिक है और यह देश का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रदेश है। विश्व जनसंख्या दिवस पर योगी आदित्यनाथ नीत राज्य सरकार ने 2021-30 के लिए नई जनसंख्या नीति की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"