लाइव न्यूज़ :

क्राइम राउंड राजस्थान: प्रेमी युगल की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 3, 2018 15:05 IST

प्रेमी युगल को पीटने की घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है।

Open in App

राजस्थान के अजमेर में कई लोगों द्वारा एक प्रेमी युगल को बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो वायरल हो गया। घटना 24 अप्रैल की बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया है कि इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया है, जिसके बाद अगल मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  

इटावा में महिला ने बदनीयती से दबोचने वाले भतीजे का प्राइवेट पार्ट काटा

इटावा के बसरेहर में बदनीयती से दबोचने वाले वाले पारिवारिक रिश्ते के भतीजे को महिला ने ऐसा सबक सिखाया कि ता जिंदगी वह इसे भूल नहीं पाएगा। रात में सोते समय आरोपित ने जब अस्मत पर हाथ डाला तो महिला ने चाकू से वार कर न सिर्फ उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला बल्कि खंभे से बांध दिया। चिल्लाते हुए बाहर आकर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला ने बताया कि मनोज पूर्व में भी कई बार दुष्कर्म का प्रयास कर चुका था लेकिन लोकलाज के चलते चुप रही। उसने नौ वर्ष की बेटी से मारपीट की। इसके बाद उससे (महिला से) से दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसका अंग भंग कर आरोपित को पिलर से बांध दिया।

Source: दैनिक जागरण

आठ दिन पहले नौंवी कक्षा के छात्र ने की थी खुदकुशी, स्कूल के पीटीआई के खिलाफ केस

जयपुर.सोढाला इलाके में नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र नितांत राज ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मृतक छात्र की मां प्रीती लाटा ने बुधवार को सोढाला थाने में सेंट जेवियर स्कूल, नेवटा के पीटीआई टीचर जियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया।

खुदकुशी से पहले 19 अप्रेल को नितांत राज ने बताया था स्कूल के पीटीआई ने सब बच्चों के सामने उसे काफी प्रताड़ित किया। इससे वह डरा हुआ और तनाव में था। पुलिस आईपीसी 306 में मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुट गई है।

Source: दैनिक भास्कर

बेडशीट में लिपटी मिली युवती की डेड बॉडी, सिर पर चोट व गला घोंटने के निशान

फतेहाबाद के गांव गदली में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना चूली खुर्द सड़क की है , जहां 18 वर्षीय युवती का शव एक बैड शीट में बांधकर फेंका गया है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण, डीएसपी और एसएचओ पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतका राजस्थान की रहने वाली है।

Source: दैनिक भास्कर

शराब के नशे में दोस्त बना हैवान, छह साल की मासूम से किया दुष्कर्म

देहरादून: दून में मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। थाना कैंट क्षेत्र में नशे में धुत एक व्यक्ति ने छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। कैंट पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। बच्ची का मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित बच्ची के पिता के साथ ही पुताई का काम करता था।

आरोपित शराब के नशे में इतना धुत था कि दुष्कर्म करने के बाद भी वह वहीं सोया रहा। बताया जा रहा है कि नशा उतरने के बाद जब पिता की आंख खुली तो बच्ची की हालत देकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। 

Source: दैनिक जागरण 

यातायात सलाहकार की कुल्हाड़ी व डंडों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या

मंगलवार देर रात को एक युवक पर कुल्हाड़ी व डंडों से ताबड़तोड़ कर हत्या कर दी। पुलिस किसी आपसी रंजिश को लेकर हत्या करने की आशंका जता रही है। वहीं, मृतक के भाई ने अपने परिचित एक ही परिवार के तीन लेघों पर हत्या का आरोप लगाया है। भीम पुलिस थाने में बुधवार को मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसकी पुलिस ने पड़ताल शुरु कर दी है।

मृतक अपनी गाड़ी में शक्करगढ़ पेट्रोल पम्प से डीजल भरवा कर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने बनवारीलाल को घेरकर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया। इससे पहले उनके बीच आपसी कहासुनी और हाथापाई भी हुई थी। हमले के बाद आरोपी वहां से भाग निकले।

Source: दैनिक भास्कर

बेड पर इस हाल में मिली महिला, देखते ही पति के पैरों तले खिसक गई जमीन

मुंडिया स्थित 33 फुटा रोड इलाके के घर में महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का पता तब चला जब महिला का पति बच्चों को स्कूल से लेकर घर आया। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस कमिश्नर डॉ सुखचैन सिंह गिल, डीसीपी गगनअजीत सिंह, एडीसीपी क्राइम रत्न सिंह बराड़, डॉग स्क्वॉयड और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पुलिस ने मृतका निधि (30) के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रख दिया। पुलिस ने देर शाम मृतका के पति वरिंदर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।

पुलिस को आशंका है कि हत्या मृतका के पति वरिंदर ने की है, क्योंकि काम पर जाने के बाद वरिंदर फिर घर वापस लौटा था। उसी दौरान दोनों में कुछ हुआ है, लेकिन खुलकर उक्त मामले के बारे में पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं।

Source: दैनिक जागरण

21 साल की फ्रेंच आया का कत्ल कर लाश के पास कपल ने किया सेक्स

लंदन: 21 साल की अपनी फ्रेंच आया के कत्ल के आरोपी कपल ने क्राइम के बाद उसकी डेड बॉडी के बगल में सेक्स भी किया। आरोपी महिला ने जूरी के सामने इस बात को स्वीकार किया है। यह वारदात विम्बलडन, साउथ-वेस्ट लंदन की बताई जा रही है। महिला के मुताबिक उसके पार्टनर ने कत्ल के तुरंत बाद सेक्स किया और इस दौरान वह रो रही थी।

पुलिस के क्रॉस एग्जामिनेशन में महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपने पार्टनर के निर्देश पर पुलिस से झूठ बोला था। महिला ने बताया कि सोफी की लाश पड़ी थी और उसके पार्टनर ने सेक्स की डिमांड की। महिला ने बताया कि यह उसके लिए काफी शॉकिंग और शर्मनाक था। वह मना नहीं कर सकी लेकिन रोती रही। 

Source: नवभारत टाइम्स

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो