लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार में बेहतर हुई रेल सुरक्षा, पिछले 35 सालों में 2017-18 में हुईं सबसे कम रेल दुर्घटनाएँ

By स्वाति सिंह | Updated: April 1, 2018 14:36 IST

रिपोर्ट के अनुसार 30 मार्च 2018 तक दर्ज रेल दुर्घटनाओं की संख्या 73 रही जो पिछले वित्त वर्ष 2016-17 के 104 दुर्घटनाओं से 29 प्रतिशत कम रहीं।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अप्रैल: रेल दुर्घटनाओं को लेकर विपक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया के निशाने पर रही नरेंद्र मोदी सरकार के लिए बीता वित्त वर्ष 2017-18 राहत की खबर लेकर आया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 35 सालों मेंं ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी वित्त वर्ष में 100 से कम रेल हादसे हुए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार  30 मार्च 2018 तक दर्ज रेल दुर्घटनाओं की संख्या 73 रही जो पिछले वित्त वर्ष 2016-17 के 104 दुर्घटनाओं से 29 प्रतिशत कम रहीं।

इससे पहले वित्तीय वर्ष 1968-69 में रेल दुर्घटनाओं की संख्या पहली बार तीन अंकों की 908 हुई थी।  साल 1980-81 में रेलवे ने 1,013 दुर्घटनाओं को दर्ज किया था। द संडे एक्सप्रेस के मुताबिक रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने बताया कि हम हमेशा से प्रार्थना करते हैं कि किसी तरह की कोई दुर्घटना ना हो।  आप देखते ही होंगे की हमने सुरक्षा को हर तरह से जोर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यहां एक स्वैच्छिक रिपोर्टिंग प्रणाली भी है, जिसमें हर रेलवे कर्मचारी को अज्ञात रूप से भारत में कहीं भी सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की गलती के बारे में रिपोर्ट कर सकता है।

बता दें कि रेलवे मंत्री पीयूष गोयल और लोहानी के नेतृत्व में रेलवे बोर्ड ने कई क्षेत्रों में गतिरोधों जैसे कई क्षेत्रों में अस्थायी रूप से प्रभावित कार्यों की लागत पर सुरक्षा उन्नयन कार्यों पर बल दिया है। 

रेल की सुरक्षा मंत्रालय की प्राथमिकात में है। हाल ही में भारतीय रेलवे ने 90 हजार पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे जिसकी आखिरी तारीख 31 मार्च 2018 थी। ये पद सातवें वेतन आयोग के लेवल-2 और लेवल-3 के तहत आते हैं। इन पदों के लिए आखिरी तारीख से एक दिन पहले तक दो करोड़ 80 लाख लोग आवेदन कर चुके थे। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा होगी। इन सभी पदों के लिए 10वीं पास और आईटीआई या समकक्ष डिग्री योग्यता निर्धारित थी। 

भारतीय रेलवे अभी 20 हजार और पदों पर भर्ती करने वाला है। माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में बढ़ती बेरोजगारी को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं से घिरी सरकार ने रेलवे की नौकरियों के माध्यम से आलोचनाओं की धार कुंद करने का फैसला किया है। 

टॅग्स :इंडियन रेलवेपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः 23 अप्रैल को मतदान और अभी तक सीट बंटवारा नहीं?, अन्नाद्रमुक-बीजेपी में गठजोड़, 23 मार्च को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल देंगे धार?

भारतयुद्ध से निर्मित निर्यात चुनौतियों से निपटना आसान नहीं

कारोबारUS-India Trade Deal: संतुलन साधने का प्रयास है अमेरिकी समझौता

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट