लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले 14 लोगों के यकृत में बड़े फोड़े मिलेः चिकित्सक

By भाषा | Updated: July 22, 2021 17:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले 14 मरीजों के यकृत में ‘असमान्य बड़े’ और कई फोड़े पाए गए। इनमें से एक मरीज की पेट में अत्यधिक रक्त स्राव से मौत हो गई। कोविड-19 के उपचार के दौरान 14 मरीजों में से आठ को स्टेरॉइड की खुराक दी गई थी। शहर के एक प्रमुख निजी अस्पताल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

डॉक्टरों ने बताया कि यकृत में फोड़े (लीवर में मवाद बनना) आम तौर पर एंटअमीबा हिस्टोलिटिका नामक परजीवी की वजह से होते हैं, जो दूषित भोजन और जल की वजह से संचारित होता है। डॉक्टरों ने बताया कि ये मरीज (10 पुरुष और चार महिला) 28-74 आयु वर्ग के हैं और इन्हें पिछले दो महीनों में अस्पताल में लाया गया था।

अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ हमने दो महीनों में कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने वाले 14 मरीजों में पहली बार यकृत (लीवर) में इस तरह के असमान्य बड़े फोड़े देखे।’’

डॉक्टरों को संदेह है कि खराब पोषण और स्टेरॉइड की खुराक लेने से मवाद बनी और यकृत को नुकसान पहुंचा।

सर गंगा राम अस्पताल के लीवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एंड पैन्क्रियाटिकबिलरी साइंसेज के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल अरोड़ा ने बताया कि कोविड-19 से मुक्त होने के 22 दिन के भीतर यकृत के दोनों हिस्सों के बड़े दायरे मवाद से भर गए। ऐसी स्थिति में मरीज को अस्पताल में भर्ती करने और मवाद को बाहर निकलने की प्रक्रिया की जरूरत थी।

इनमें से 13 मरीजों की जान तो बच गई लेकिन एक मरीज की मौत पेट में अत्यधिक रक्त स्राव की वजह से हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि ये सभी मरीज बुखार से पीड़ित थे और इन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द की भी शिकायत थी। अरोड़ा ने बताया कि इनमें से आठ मरीजों को कोविड-19 इलाज के दौरान स्टेरॉइड की खुराक दी गई थी। डॉक्टरों ने बताया कि खराब पोषण लेने वाले , एचआईवी और कैंसर के मरीजों में कमजोर प्रतिरोधक क्षमता और स्टेरॉइड के इस्तेमाल से अमीबा फोड़ों की समस्या पैदा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत