लाइव न्यूज़ :

दादा लालू ने रखा अपनी पोती का नाम, पापा तेजस्वी ने किया खुलासा

By अंजली चौहान | Updated: March 30, 2023 17:31 IST

तेजस्वी यादव की बेटी का जन्म नवरात्रि के पावन दिनों में हुआ है। बीते 27 मार्च को तेजस्वी ने सूचना दी थी कि वह पिता बन गए हैं। ऐसे में नवरात्रि के समय बच्ची के जन्म होने के कारण लालू परिवार ने इसे मां दुर्गा का रूप बताया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने अपनी बेटी के नाम का किया खुलासा दादा लालू यादव ने रखा पोती का नाम तेजस्वी यादव की बेटी का नाम कात्यायनी है

पटना:बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के घर किलकारियां गूंजने के बाद से ही लालू परिवार में खुशी की लहर है। इस बीच गुरुवार को पापा बने तेजस्वी यादव ने अपनी नवजात बच्ची के नाम का खुलासा एक ट्वीट के जरिए किया है।

तेजस्वी के अनुसार उनकी बेटी की नाम उनके पिता और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने रखा है। तेजस्वी ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटी का नाम 'कात्यायनी' रखा गया है। 

गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए डिप्टी सीएम ने लिखा, "प्यासी सुपुत्री के जन्म पर आप सभी ने अपना  प्रेम, आशीर्वाद और शुभकामनाएँ देकर हमारी खुशियों को कई गुणा बढ़ाया, इसके लिए दिल की गहराइयों से आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार प्रकट करता हूँ।" उन्होंने कहा, "बच्ची के दादा श्री @laluprasadrjd जी ने बेटी का नाम “कात्यायनी” रखा है।"

दरअसल, तेजस्वी यादव की बेटी का जन्म नवरात्रि के पावन दिनों में हुआ है। बीते 27 मार्च को तेजस्वी ने सूचना दी थी कि वह पिता बन गए हैं। ऐसे में नवरात्रि के समय बच्ची के जन्म होने के कारण लालू परिवार ने इसे मां दुर्गा का रूप बताया है।

गौरतलब है कि कात्यायनी मां दुर्गा का एक रूप है जो अत्याचारी राक्षस महिषासुर का वध करने के लिए जानी जाती हैं। नवदुर्गाओं में देवी का ये अवतार छठा अवतार माना जाता गया है। 

इससे पहले सोमवार को लालू यादव ने राबड़ी देवी के साथ अपनी पोती को पकड़े हुए अपनी तस्वीरें साझा की थीं और कहा था कि पहली बार अपने बच्चे के बच्चे को गोद में लेना एक अद्भुत, रोमांचक, सुखद और मंत्रमुग्ध करने वाला पल होता है।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी ऐसा लगता है कि पोते-पोतियां आपसे आपकी आत्मा का एक छोटा सा हिस्सा भी ले लेते हैं। 

इससे पहले 27 मार्च को जब तेजस्वी यादव की बेटी का जन्म हुआ था तो उन्होंने ट्वीट के जरिए ये खुशी सभी के साथ बांटी थी। उन्होंने अपने नवजात बेटी और पत्नी के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि भगवान ने प्रसन्न होकर बेटी के रूप में उपहार भेजा है। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?