बिहार: "नीतीश को हटाने के लिए लालू रच रहे हैं चक्रव्यूह", गिरिराज सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 28, 2023 04:04 PM2023-12-28T16:04:32+5:302023-12-28T16:08:17+5:30

भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने दावा किया है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुर्सी से हटाने के लिए लालू यादव ने जाल बिछाया है।

lalu yadav is conspiring to dethrown nitish kumar said giriraj singh | बिहार: "नीतीश को हटाने के लिए लालू रच रहे हैं चक्रव्यूह", गिरिराज सिंह ने कहा

फाइल फोटो

Highlightsगिरिराज सिंह ने कहा कि लालू को नीतीश को सत्ता से बेदखल करने की बना रहे हैं योजना गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी अब कुछ दिन के मेहमान हैंनीतीश कुमार तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, इसलिए लालू कर रहे हैं खेल

पटना: केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने गुरुवार को आरोप लगाया कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो लालू यादव राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने की रणनीति बना रहे हैं। इस समय बिहार में लालू प्रसाद यादव के राजद और नीतीश कुमार की जदयू की गठबंधन सरकार है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार जी अब कुछ दिन के मेहमान हैं, वो मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यू रच दिया है। लालू जी का पहला चक्रव्यूह था, अवध बिहारी जी को विधानसभा अध्यक्ष बनाना। पांच-छह विधायक कम हो रहे हैं, और वो आने के लिए तैयार हैं। नीतीश कुमार तेजस्वी को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, और लालू जी ने चक्रव्यूह रच दिया है। ये कुछ दिन के मेहमान हैं। लालू जी अब उनको चक्रव्यूह नहीं रहने देंगे।"

बिहार की 243 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए कुल 122 विधायकों का समर्थन चाहिए होता है। इस समय बिहार विधानसभा में लालू यादव की राजद के 75 विधायक, कांग्रेस के 19, भाकपा माले के 12, भाकपा के 2 और माकपा के 2 विधायक हैं। नीतीश कुमार जदयू के 43 विधायक हैं। यदि राजद, कांग्रेस, भाकपा-माले, माकपा, भाकपा मिलकर सरकार बनाते हैं तो भी उन्हें केवल 12 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी।

बिहार में भाजपा के कुल 74 विधायक हैं। वर्ष 2020 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू इत्यादि ने एनडीए गठबंधन के तहत मिलकर चुनाव लड़ा था। वर्ष 2022 में नीतीश कुमार की जदयू ने भाजपा गठबंधन से नाता तोड़कर लालू यादव की राजद, कांग्रेस और वाम दलों के सहयोग से सरकार बना ली थी। नीतीश कुमार के साथ ही लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव राज्य के उप-मुख्यमंत्री और तेज प्रताप यादव पर्यावरण मंत्री बने थे।

Web Title: lalu yadav is conspiring to dethrown nitish kumar said giriraj singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे