लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की सगाई आज, फंक्शन में नहीं शमिल होंगे लालू प्रसाद यादव

By भारती द्विवेदी | Updated: April 18, 2018 12:18 IST

तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी अरेंज मैरिज है। राबड़ी देवी ने ऐश्वर्या को तेजप्रताप यादव के लिए पसंद किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 18 अप्रैल: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की बुधवार को सगाई होने जा रही है। तेजप्रताप की सगाई पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ होने जा रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती हैं। इनदोनों की सगाई का कार्यक्रम पटना के बड़े होटल मौर्य में आयोजित किया गया है। सगाई का मुहूर्त दिन के 12 बजे का है। तेजप्रताप की सगाई में लगभग 200 मेहमान शामिल होंगे। 

हालांकि इस मौके पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद तो मौजूद नहीं रहेंगे। लेकिन उनके सारी बेटियां और दामाद इस सगाई में शामिल होने के लिए पटना पहुंच चुके हैं।सगाई की खबर आने के बाद तेजप्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने दिल्ली आए थे। 

दो दिन पहले तेजप्रताप यादव ने अपना 29वां जन्मदिन मनाया है। तेजप्रताप ने अपना जन्मदिन दलित बच्चों के साथ जाकर मनाया था। वहीं अगले महीने के 12 तारीख को तेजप्रताप और ऐश्वर्या शादी के बंधन में बंध जाएंगे। तेजप्रताप की शादी की तैयारी अभी से ही जोरों पर है। शादी में पांच हजार से अधिक मेहमानों के शामिल होने की बात कही जा रही है। देश के बड़े-बड़े वीआईपी तेजप्रताप की शादी में शामिल होने के लिए बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस वीआईपी लिस्ट में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तक का नाम शामिल है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार समाचारलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ