लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव की मुंबई में हुई एंजियोप्लास्टी, दो दिन पहले हुए थे भर्ती

By आकाश चौरसिया | Updated: September 12, 2024 17:57 IST

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उन्हें डॉ. (संतोष) डोरा और डॉ. तिलक (सुवर्णा) द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में 10 सितंबर, 2024 को फिर से भर्ती कराया गया था। फिलहाल सफल सर्जरी के बाद उन्हें दो दिन में छुट्टी मिल सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई10 सितंबर को उन्हें एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट, मुंबई में भर्ती कराया गया थाबिहार के 76 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को 1 या 2 दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की मुंबई के एक अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई। यहां ये बता दें कि दो दिन पहले यानी कि 10 सितंबर को उन्हें एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट, मुंबई में भर्ती कराया गया था। बिहार के 76 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री को एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उन्हें डॉ. (संतोष) डोरा और डॉ. तिलक (सुवर्णा) द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में 10 सितंबर, 2024 को फिर से भर्ती कराया गया था।

2014 में, पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री की एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में छह घंटे लंबी महाधमनी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। उन्होंने 2018 और 2023 में फॉलो-अप के लिए अस्पताल का दौरा किया था।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उन्हें डॉ. (संतोष) डोरा और डॉ. तिलक (सुवर्णा) द्वारा एंजियोप्लास्टी के लिए एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में 10 सितंबर, 2024 को फिर से भर्ती कराया गया था। फिलहाल राजनीति में अपने भाषणों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जब से उनकी सेहत बिगड़ी है, तब से सार्वजनिक राजनीतिक मंच कम ही साझा कर रहे हैं। 

'जाति जनगणना कराई जाएगी', हाल में राजद प्रमुख ने कहा था5 सितंबर को, लालू प्रसाद ने यह सुनिश्चित करने की कसम खाई थी कि जाति जनगणना कराई जाएगी। उन्होंने कहा, ''मैं आरएसएस-बीजेपी के कान पकड़ूंगा और उनसे जाति जनगणना करवाऊंगा।'' इससे पहले, उनके छोटे बेटे और उत्तराधिकारी तेजस्वी यादव ने भाषण देते हुए कहा कि पिछड़े वर्गों के हितों की रक्षा में राजद हर वक्त उनके साथ खड़ी रही है।

तेजस्वी ने ये बताया कि उनके पिता ने बिहार के तत्कालीन सीएम के रूप में, राज्य में मंडल आयोग के पूर्ण कार्यान्वयन को सुनिश्चित किया था, जबकि तत्कालीन डिप्टी सीएम के रूप में, उन्होंने यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी कि जाति-आधारित सर्वेक्षण हो और वंचितों के लिए कोटा हो। संशोधित जनसंख्या अनुमान के अनुसार जातियों का उत्थान किया गया।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीजेडीयूकांग्रेसराहुल गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?