लाइव न्यूज़ :

जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती कोर्ट के लिए हुए रवाना, देखें वीडियो

By आजाद खान | Updated: March 15, 2023 11:16 IST

आपको बता दें कि जमीन के बदले नौकरी मामले में यह आरोप है कि नौकरी के बदले में उम्मीदवारों ने सीधे या अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के माध्यम से राजद प्रमुख एवं तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को बाजार दरों से काफी कम कीमत पर जमीन बेची थी।

Open in App
ठळक मुद्देजमीन के बदले नौकरी मामले में आज लालू यादव समेत उनके परिवार को कोर्ट में पेश होना है। ऐसे में इसके लिए लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती कोर्ट के लिए रवाना हो गईं है। बता दें कि इससे पहले कोर्ट ने सभी 16 आरोपियों को आज पेश होने को कहा था।

Land For Job Scam: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के साथ राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए रवाना हुए है। न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि बिहार के पूर्व सीएम अपने परिवार के साथ गाड़ी में बैठकर कोर्ट के लिए रवाना हो रहे है। आपको बता दें कि इस मामले में इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 16 आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया था। 

आरोप है कि लालू यादव जब रेल मंत्री थे तब उन्होंने नौकरी के बदले लोगों से जमीन ली थी और इस मामले में सीबीआई ने बीते साल 18 मई को लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया था। 

क्या दिखा वीडियो में 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में यह देखा गया है कि लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती अपने घर से निकल रहे है और कोर्ट के लिए रवाना हो रहे है। इस दौरान उनके घर के बाहर पत्रकारों की काफी भीड़ भी दिखाई दे रही है जो लालू यादव के कोर्ट जाने की खबर को कवर कर रहे है। इस छोटे से क्लिप में यह देखा गया है कि कैसे लालू यादव की गाड़ी कोर्ट के लिए रवाना होते समय पत्रकारों की भीड़ में फंस गई है और इस कारण वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी लोगों को हटाते और गाड़ी के लिए रास्ता निकालते हुए देखे गए है। 

वहीं एक दूसरे क्लिप में लालू यादव को कोर्ट पहुंटते हुए देखा गया है जहां उन्हें कोर्ट के अंदर व्हीलचेयर पर जाते हुए देखा गया है। बिहार के पूर्व सीएम के साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती को भी देखा गया है जो रास्ते से लोगों को हटने को कहती नजर आ रही है। 

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और 14 अन्य के बुधवार को दिल्ली की एक अदालत में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में पेश होने के लिए रवाना हुए है। यह मामला प्रसाद के 2004 से 2009 के बीच रेल मंत्री रहने के दौरान उनके परिवार को उपहार में दी गई या बेची गई जमीन के बदले रेलवे में की गई कथित नियुक्तियों से जुड़ा है। 

सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में यह आरोप लगाया है कि भर्ती के लिए भारतीय रेलवे के निर्धारित मानदंडों और प्रक्रियाओं का उल्लंघन करते हुए रेलवे में नियुक्तियां की गईं थीं। इसमें आरोप लगाया गया है कि नौकरी के बदले में उम्मीदवारों ने सीधे या अपने करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के माध्यम से राजद प्रमुख एवं तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को बाजार दरों से काफी कम कीमत पर जमीन बेची गई थी। 

ऐसे में विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने 27 फरवरी को प्रसाद की बेटी मीसा भारती समेत सभी आरोपियों को समन जारी किया था और उन्हें 15 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीRailwaysमीसा भारतीकोर्टसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया