लाइव न्यूज़ :

इलाज के लिए लालू प्रसाद यादव जल्द ही जा सकते हैं सिंगापुर, कोर्ट ने दी पासपोर्ट नवीकरण की अनुमति

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2022 15:55 IST

राजद प्रमुख लालू यीदव के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में लालू के पासपोर्ट के नवीकरण कराने की अनुमति मांगी थी, ताकि वे सिंगापुर जाकर बेहतर इलाज ले सकें.

Open in App
ठळक मुद्दे लालू प्रसाद यादव को अपने पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति दे दी है.लालू यादव के पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई थी.चारा घोटाले का एक मामला पटना के विशेष अदालत में लंबित है, जिसमें लालू प्रसाद यादव भी आरोपित हैं.

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए जल्द ही सिंगापुर जा सकते हैं. पटना में चारा घोटाला मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई के पटना सिविल कोर्ट स्थित विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को अपने पासपोर्ट के नवीकरण की अनुमति दे दी है.

जिसके बाद अब सिंगापुर में इलाज का रास्ता साफ हो गया है. दरअसल, लालू के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने न्यायाधीश महेश कुमार की अदालत में लालू के पासपोर्ट के नवीकरण कराने की अनुमति मांगी थी, ताकि वे सिंगापुर जाकर बेहतर इलाज ले सकें. लालू यादव के पासपोर्ट की वैधता समाप्त हो गई थी.

बता दें कि चारा घोटाले का एक मामला पटना के विशेष अदालत में लंबित है, जिसमें लालू प्रसाद यादव भी आरोपित हैं. इस मामले को लेकर 10 अगस्त को अगली सुनवाई होने वाली है. उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव पिछले दिनों पटना के आवास में सीढ़ियों से गिर गए थे.

इस दौरान उनके कमर और कंधे में चोट आई थी, जिसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसके बावजूद उनकी तबीयत में उतार-चढ़ाव जारी थी, जिसके बाद लालू को दिल्ली ले जाया गया. हालांकि अब उन्हें दिल्ली एम्स से भी छुट्टी दे दी गई है और लालू की तबीयत में पहले से काफी सुधार भी आया है.

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारसिंगापुरPatna High Courtआरजेडीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप