लाइव न्यूज़ :

चारा घोटाले के एक मामले में बेल मिलने पर लालू फिट! डाक्टरों ने कहा- ब्लड प्रेशर, शुगर सब नॉर्मल

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2019 20:10 IST

जमानत मिलने की खुशी में लालू यादव खिल उठे हैं. सजायाफ्ता होने के बाद से रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा है और जमानत मिलने के बाद आज उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है.

Open in App

झारखंड हाईकोर्ट से बेल मिलते ही राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बुलंद हो गये हैं. रांची रिम्स के द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि लालू यादव का ब्लड प्रेशर और शुगर सबकुछ नॉर्मल है. रिम्स के डाक्टर डीके झा ने कहा है कि उनका सबकुछ नॉर्मल है. दवा चल रही है और उनको जो परहेज बताये गये हैं वो करना होगा. उन्हें नानवेज और मीठा से परहेज करना होगा. 

यहां बता दें कि लालू यादव को कल देवघर कोषागार मामले में झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. जमानत मिलने की खुशी में लालू यादव खिल उठे हैं. सजायाफ्ता होने के बाद से रांची के रिम्स में उनका इलाज चल रहा है और जमानत मिलने के बाद आज उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया है. इसके साथ ही लालू यादव ने रिम्स अस्पताल के खिड़की से आज अपने समर्थकों का उन्होंने अभिवादन किया. ऐसे में लालू यादव के सामने आने के बाद उनके समर्थकों में दोगुनी खुशी छा गई है.

काफी लंबे समय से लालू यादव को नहीं देखा गया था. पिछली बार बेल खत्म होने के बाद जब वह फिर से रिम्स अस्पताल पहुंचे थे तो उन्हें देखा गया था. उसके बाद वह आज उन्हें आम लोगों ने देखा है. लालू यादव ने भी अपने समर्थकों का अभिवादन किया. अभिवादन करते हुए उनकी तस्वीर सामने आई है.

वहीं, जमानत मिलने के एक दिन बाद आज लालू यादव से मिलने के लिए कई नेता पहुंचे. जिसमें रघुवंश प्रसाद सिंह भी रिम्स अस्पताल पहुंचे थे. हांलाकि जमानत मिलने के बाद भी लालू फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ सकते क्योंकि उन्हें अन्य दो मामलों में भी जमानत लेनी होगी.

लालू यादव के वकील ने यह कहा है कि लालू की इस जमानत को आधार बनाकर बाकी के दोनों मामलों में भी अदालत से जमानत मांगी जाएगी. उन्हें इस जमानत के बाद थोड़ी खुशी है कि उनकी राह कुछ आसान हो गई है क्योंकि अभी उन्हें अन्य तीन मामलों में अभी भी जमानत नहीं मिली है.

यहां बता दें कि, लालू यादव जमानत के लिए काफी समय से कोर्ट में अर्जी दे रहे थे. लेकिन उन्हें राहत नहीं दी जा रही थी. लेकिन शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव को बड़ी राहत दी. देवघर कोषागार मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उन्हें जमानत देने का फैसला किया है. देवघर मामले में लालू यादव को 3.5 साल की सजा हुई थी. वहीं, दुमका मामले में 5 साल की सजा हुई थी. इसके अलावा चाईबासा में दो मामले थे जिसमें 7-7 साल की सजा हुई थी.

टॅग्स :बिहारपटनालालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब