लाइव न्यूज़ :

बेटे तेजप्रताप के ब्याह के लिए लालू यादव को मिली 3 दिन की पैरोल, लेकिन निभानी होगी ये शर्त 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 10, 2018 13:49 IST

लालू प्रसाद यादव को 11 मई से 13 मई तक के लिए पैरोल मिली है।  तेजप्रताप की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होनी है।

Open in App

पटना, 10 मई: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए 3 दिन की पैरोल मिल गई है। लालू को 11 मई से 13 मई तक के लिए पैरोल मिली है।  तेजप्रताप की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होनी है।

लालू यादव को बेटे की शादी के लिए पैरोल तो मिली है लेकिन उनके सामने एक शर्त भी रखी गई है। शर्त यह कि लालू यादव जितने दिन भी बाहर रहेंगे वह  मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे। इस दौरान लालू के साथ सुरक्षा जवान भी मौजूद रहेंगे। 

बता दें कि लालू प्रसाद को बुधवार को ही पैरोल मिलने की उम्मीद थी, लेकिन इस मामले पर कोई फैसला नहीं किया गया। जेल प्रशासन के पास ये मामला अटका रह गया था। 

मंदिर के बाहर नवजोत सिंह सिद्धू पर सांड ने किया हमला, तीन पत्रकार भी हुए घायल

तेजप्रताप की शादी में अब केवल 2 दिन का बचा है और ऐसे में दोनों परिवारों में जमकर शादी की तैयारियां चल रही है। बुधवार को चंद्रिका राय के सरकारी आवास 5, सर्कुलर रोड पर ऐश्वर्या और तेजप्रताप यादव की मेहंदी की रस्म का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह एक निजी कार्यक्रम था

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील