लाइव न्यूज़ :

लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि: पीएम बनने तक नहीं थी अपनी कार, पत्नी ने पेंशन से चुकाया लोन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 11, 2018 17:24 IST

लाल बहादुर शास्त्री का 11 जनवरी 1966 को रूस के ताशकंद में निधन हुआ था।

Open in App

आज (11 जनवरी) भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि है। दो अक्टूबर 1904 को बनारस के मुगलसराय में जन्मे शास्त्री जी निजी ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। आम तौर पर देखा जाता है कि नेता जब तक सत्ता से बाहर रहते हैं वो शानोशौकत की जिंदगी से परहेज करते हैं लेकिन कुर्सी पर बैठते ही उनका रंग बदल जाता है। शास्त्री जी इसका अपवाद थे। उनकी सादगी से जुड़े दर्जनों किस्सें हैं। ऐसा ही एक किस्सा है देश के दूसरे पीएम के कर्ज लेकर कार खरीदने का। 

जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद जून 1964 में शास्त्री जी देश के प्रधानमंत्री बने थे। उससे पहले देश के गृह मंत्री और विदेश मंत्री रह चुके थे। देश को "जय जवान, जय किसान" का नारा देने वाले शास्त्री का जन्म एक बेहद गरीब परिवार में हुआ था। उन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा में व्यतीत किया था इसलिए निजी संपत्ति के नाम पर उनके पास कोई खास जायदाद नहीं थी। पीएम बनने तक उनके पास अपनी कार नहीं थी। शास्त्री जी के बेटे अनिल शास्त्री ने बीबीसी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि बच्चों के जिद करने पर वो कार खरीदने के तैयार हुए थे। 

1960 के दशक में फिएट कार 12 हजार रुपये की आती थी। शास्त्री जी के बैंक खाते में महज सात हजार रुपये ही थे। पैसे कम पड़ने पर शास्त्री जी ने बाकी राशि बैंक से लोन के तौर पर कर्ज ली।  दुर्भाग्य से 11 जनवरी 1966 को ताशकंद में उनका निधन हो गया। 1965 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में देश को विजय दिलाने वाले शास्त्री जी जीते जी बैंक का कर्ज नहीं चुका सके थे। 

शास्त्री जी के निधन के बाद जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी देश की तीसरी प्रधानमंत्री बनीं। इंदिरा जी ने सरकार की तरफ से बैंक का कर्ज चुकाने का प्रस्ताव दिया जिसे शास्त्री जी के परिवार ने ठुकरा दिया। शास्त्री जी की पत्नी ललिता शास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर मिलने वाली शास्त्री जी की पेंशन से कार का कर्ज चुकाती रहीं। अनिल शास्त्री के अनुसार शास्त्री जी की मौत के चार साल बाद ही ये कर्ज चुकाया जा सका। ये कार दिल्ली स्थिति लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल में रखी हुई है।

टॅग्स :लाल बहादुर शास्त्रीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण