लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरी कांड : मुख्य आरोपी आशीष अस्पताल से जेल स्थानांतरित

By भाषा | Updated: October 26, 2021 20:49 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), 26 अक्टूबर लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र आशीष मिश्रा को तबीयत में सुधार होने पर मंगलवार को दोबारा जेल भेज दिया गया।

जिला जेल अधीक्षक पी. पी. सिंह ने यहां बताया कि तबीयत में सुधार होने के मद्देनजर आशीष को फिर से जिला कारागार में स्थानांतरित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आशीष को पिछले रविवार को डेंगू से ग्रस्त होने के कारण जेल से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के एक पैनल ने जांच में उसकी रक्त शर्करा का स्तर भी अधिक पाया था।

सिंह ने बताया कि अब आशीष का जेल अस्पताल में जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों के पैनल के परामर्श के अनुरूप इलाज किया जाएगा।

ज्ञातव्य है कि तीन अक्टूबर को लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया इलाके में किसानों के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में आशीष तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस सिलसिले में अब तक आशीष समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले