लाइव न्यूज़ :

Ladakh Lok Sabha Election 2024: लद्दाख में BJP की मुश्किलें बढ़ीं, मौजूदा सांसद जामयांग सेरिंग ने खोला मोर्चा

By आकाश चौरसिया | Updated: April 25, 2024 17:03 IST

Ladakh Lok Sabha Election 2024: जामयांग ने कहा, "लेह में आज मेरे समर्थन में सभी सपोर्टर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन करने पर खुश नहीं है"।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: लद्दाख से सांसद जामयांग ने पार्टी निर्णय पर जताई आपत्ति Lok Sabha Election 2024: पार्टी ने यहां से ताशी ग्यालसन को टिकट दियाLok Sabha Election 2024: जामयांग ने बताया कि उचित तरीक से बात रखी, फिर भी..

Ladakh Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने हाल में लद्दाख के मौजूदा सांसद जमयांग सेरिंग नामग्याल का टिकट काटकर ताशी ग्यालसन को दिया। लेकिन, इस बात से आहत होकर जामयांग ने पार्टी के निर्णय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जामयांग ने अपनी ताकत दिखाते हुए पार्टी भाजपा के ताशी ग्यालसन को लद्दाख लोकसभा सीट से पार्टी का आधिकारिक रूप से उम्मीदवार की घोषणा के बाद अपने समर्थकों के साथ एक रैली निकाली। इसके साथ वो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अपनी बात रखते हुए पार्टी के निर्णय पर असहमति जताते हुए दिख रहे हैं। 

हिंदू को दिए इंटरव्यू में जामयांग ने कहा, "लेह में आज मेरे समर्थन में सभी सपोर्टर एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी के नामांकन करने पर खुश नहीं है। इस तरह की प्रतिक्रिया से बड़ा सवाल यह बना हुआ है कि क्या पार्टी यह सीट बरकरार रख पाएगी"। 

इसी तरह सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा भाजपा ने लद्दाख लोकसभा सीट से नया उम्मीदवार घोषित किया और मौजूदा सांसद का टिकट काट दिया, लेकिन इस बीच नए उम्मीदवार को लेकर कोई भी पारदर्शिता नहीं दिखाई गई या ये निर्णय किसी भी तरह का न्याय नहीं है। 

उन्होंने आगे कहा, "मैंने इस बात को पार्टी नेतृत्व के सामने रखा और अपनी असहमति जताई, यह रास्ता एक प्रॉपर चैनल के जरिए किया, लेकिन पार्टी का यह कदम समर्पित कार्यकर्ता के प्रति अन्याय है। इस निर्णय पर पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने उनका समर्थन करते हुए, इस निर्णय पर नाराजगी दिखाई। हम स्थिति का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करेंगे और लद्दाख के लोगों की भलाई को सबसे आगे रखते हुए अपनी अगली कार्रवाई का निर्धारण करेंगे"।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लद्दाख लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?