कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राजीब गोयल पुरस्कार के लिये चार युवा वैज्ञानिकों का चयन किया

By भाषा | Published: December 1, 2021 04:33 PM2021-12-01T16:33:11+5:302021-12-01T16:33:11+5:30

Kurukshetra University selects four young scientists for the Rajib Goyal Award | कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राजीब गोयल पुरस्कार के लिये चार युवा वैज्ञानिकों का चयन किया

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राजीब गोयल पुरस्कार के लिये चार युवा वैज्ञानिकों का चयन किया

कुरुक्षेत्र, एक दिसंबर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित राजीब गोयल 'युवा वैज्ञानिक' पुरस्कार के लिए 45 वर्ष से कम आयु के देश के चार प्रख्यात वैज्ञानिकों का चयन किया है।

विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है पुरस्कार के लिये रजनीश मिश्रा, आईआईटी, इंदौर (एप्लाइड साइंसेज), केएम सुरेशन, आईआईएसईआर, तिरुवनंतपुरम (रासायनिक विज्ञान), राजीव वार्ष्णेय, आईसीआरआईएसएटी, हैदराबाद (जीवन विज्ञान), और सुमन चक्रवर्ती, आईआईटी खड़गपुर (भौतिक विज्ञान) का चयन किया गया है।

प्रत्येक पुरस्कार में एक पदक, एक प्रशस्ति पत्र और एक लाख रुपये नकद शामिल हैं।

गोयल पुरस्कारों की शुरुआत 1992 में अमेरिका के एक अप्रवासी भारतीय राम एस गोयल ने की थी।

आयोजन समिति के समन्वयक संजीव अरोरा ने बताया कि अब तक 100 से अधि्क प्रख्यात वैज्ञानिकों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kurukshetra University selects four young scientists for the Rajib Goyal Award

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे