लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडुः जंगलों में लगी आग ने निगली 9 जिंदगियां, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 12, 2018 12:48 IST

जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में  वायु सेना की भी मदद ली जा रही है। वायु सेना हेलीकॉप्टर के जरिए जंगलों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रही है।

Open in App

तेनी, 12 मार्च। तमिलनाडु के तेनी जिले के कुरंगानी के जंगलों में लगी भीषण आग ने कई जिंदगियों को अपने चपेटे में लिया है। खबर लिखे जाने तक वायु सेना के रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं, जिसमें चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्चा शामिल है। रेस्क्यू टीम ने अभी तक 27 लोगों को रेस्क्यू किया है, जिसमें 10 लोग मामूली झुलसे हुए हैं और आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वहीं, जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में  वायु सेना की भी मदद ली जा रही है। वायु सेना हेलीकॉप्टर के जरिए जंगलों में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रही है।

इससे पहले रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को घोषणा की थी कि तमिलनाडु के तेनी जिले में जंगल में लगी आग से छात्रों को बचाने के लिए भारतीय वायुसेना को नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि वायुसेना का दक्षिणी कमान तेनी के जिला कलेक्टर के संपर्क में है। 

उन्होंने कहा था कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के अनुरोध पर फैसला लिया है। तेनी जिला स्थित कुरकानी की पहाड़ियों की सैर पर गए कई छात्र जंगल में लगी आग के कारण वहां फंसे हुए हैं। छात्रों के बचाव के लिए वहां दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने के प्रयास कर रही हैं।

टॅग्स :भीषण आगतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव