लाइव न्यूज़ :

Delhi Violence: चिंटू और पक्षकार अपनी-अपनी रोटी सेंक रहे हैं, मर रहा है सिर्फ आम आदमी.. कुमार विश्वास का ट्वीट

By गुणातीत ओझा | Updated: February 26, 2020 13:04 IST

दिल्ली हिंसा को लेकर कुमार विश्वास ने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर किसी का नाम लिए बिना हमला बोला है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हिंसा पर कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार को घेरादिल्ली हिंसा में अबतक 20 लोगों की जान जा चुकी है, 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं

उत्तर पूर्वी दिल्ली में नागिरकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन में उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हिंसा में अबतक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, कई लोग घायल भी हुए हैं। हालात नियंत्रण में करने के लिए चार जगरों पर कर्फ्यू लगाया गया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली में प्रशासन ने पुलिस को उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। दिल्ली की हिंसा को लेकर किसी का नाम लिए बिना कुमार विश्वास ने ट्वीट कर दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार पर हमला बोला है।

कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा, ''एक दल की ताज़ा राजनैतिक हताशा व दूसरे दल के सफल साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण से मिली ताज़ा विजय का राष्ट्रीय विस्तार वाला लपलपाता सपना,दोनों ने मिलकर देश का दिल जला दिया है ! दोनों और के चिंटू व पक्षकार अपनी-अपनी रोटी सेंक रहे हैंहर बार की तरह असली आम आदमी मारा जा रहा है #DelhiBurning'' कुमार विश्वास के इस ट्वीट को हजारों लोगों ने रीट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर कुमार विश्वास का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

नफ़रत मुर्दाबाद, मुहब्बत ज़िंदाबाद

दिल्ली हिंसा को लेकर कुमार विश्वास ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर करते हुए कुछ लाइनें भी लिखी हैं.. दिल्ली वालों ज़रा पहचानों खुद को। हम ऐसे नहीं है जैसे कुछ सियासी दुकानदारों ने बना दिए हैं ! न ऐसे थे और वादा करो कि न ऐसे कभी होगें। दिल्ली हैं हम, आख़िर दिल.. हैं हम अपने देश का ! हम ही नफ़रत पाल लेंगे तो मुल्क के जिस्म और आत्मा दोनों में तो ज़हर ही फैल जाएगा! इसी वक्त सब एक साथ आओ और मिलकर ज़ोर से कहो कि “अब बस...नफ़रत मुर्दाबाद, मुहब्बत ज़िंदाबाद।”

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टकुमार विश्वासअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल