लाइव न्यूज़ :

कोरोना के नए मामले इन छह राज्यों में सबसे ज्यादा, 24 घंटे में आए करीब 80 प्रतिशत केस

By भाषा | Updated: March 27, 2021 22:31 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जानकार इसे संक्रमण की दूसरी लहर बता रहे हैं। छह राज्यों से पिछले 24 घंटे में सहसे ज्यादा केस आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश में कोरोना ने पकड़ी है तेजीस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में इन राज्यों से 79.57 प्रतिशत नए मामले आए हैंभारत में पिछले 24 घंटे में 62,258 नए मामले सामने आए हैं, अकेले महाराष्ट्र में करीब 37 हजार नए मामले

नयी दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि छह राज्यों - महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, गुजरात और मध्य प्रदेश- में कोविड-19 के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और बीते 24 घंटों के दौरान सामने आए संक्रमण के 79.57 प्रतिशत मामले इन्हीं राज्यों से हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 4,52,647 पहुंच गई है और फिलहाल यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 3.8 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान देश में संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए जो इस साल एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक 36,902 नए मामले सामने आए। उसके बाद पंजाब में 3122 और छत्तीसगढ़ में 2665 नए मामले मिले।

मंत्रालय के मुताबिक, 10 राज्यों में कोविड-19 के मामले ऊपर जाते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 31,518 की बढ़ोतरी हुई है।

देश में उपचाराधीन मामलों की कुल संख्या में से महाराष्ट्र, केरल और पंजाब की हिस्सेदारी सामूहिक रूप से 73 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक टीके की 5.8 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

शनिवार सुबह सात बजे तक की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 945168 सत्रों में टीके की 5.81 करोड़ से ज्यादा (58109773) खुराक दी जा चुकी हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से 8096687 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 5144011 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक, अग्रिम मोर्चे के 8752566 कर्मियों को पहली खुराक और ऐसे 3539144 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने बताया कि विशिष्ट बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से ज्यादा उम्र के 6172032 कर्मियों को पहली खुराक दी गई जबकि 60 साल से ज्यादा उम्र के 26405333 लोगों को भी टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय ने कहा, “भारत टीके की खुराक दिये जाने की संख्या के मामले में (25 मार्च 2021 तक) दुनिया में दूसरे स्थान पर है।”

उसने कहा कि देश में अब तक दिये गए कुल टीकों में से 60 प्रतिशत आठ राज्यों में दिये गए। मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में टीके की 50 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनापंजाब में कोरोनामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ