लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए फिर शुरू होगा कोविड-19 टीकाकरण

By भाषा | Updated: May 21, 2021 10:28 IST

सरकार ने टीकों की कमी के कारण आठ दिन पहले इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण बंद करने का फैसला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक सरकार शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम फिर से शुरू करेगीअग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगीआठ दिन पहले इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण बंद करने का फैसला किया था

बेंगलुरु: कर्नाटक सरकार शनिवार से 18-44 वर्ष के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम फिर से शुरू करेगी।

राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को जारी किए गए एक आदेश में कहा कि इस समूह के अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे लोगों को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

सरकार ने टीकों की कमी के कारण आठ दिन पहले इस आयुवर्ग के लिए टीकाकरण बंद करने का फैसला किया था।

आदेश में कहा गया, ‘‘18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए 22 मई से एक बार फिर टीकाकरण शुरू किया जाएगा और राज्य द्वारा खरीदे गए टीकों का इस्तेमाल पात्र लोगों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा।’’

इसमें कहा गया कि राज्य अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों की पहचान करेगा और पहले उन्हें टीके लगाए जाएंगे।

आदेशानुसार, उपायुक्त और बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के मुख्य आयुक्त, बेंगलुरु में इस आयुवर्ग के टीकाकरण के प्रभारी होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने बताया कि राज्य को अभी तक 1,22,20,510 टीके मिले हैं और 1,13,61,234 लोगों को टीके लग चुके हैं।

कर्नाटक ने कोविड-19 रोधी टीके ‘कोविशील्ड’ के दो करोड़ और ‘कोवैक्सीन’ के एक करोड़ टीकों का ऑर्डर दिया है।

दक्षिणी राज्य का लक्ष्य इस साल के अंत तक सभी पात्र लोगों को टीके लगाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटकबेंगलुरु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे