लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू; सफाई कर्मी को लगाया गया पहला टीका

By भाषा | Updated: January 16, 2021 16:50 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 जनवरी चंडीगढ़ में शनिवार को कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो गया जिसके तहत 20 वर्षीय एक सफाई कर्मी को सबसे पहला टीका लगाया गया।

शहर के सेक्टर 16 में स्थित सरकारी बहु-विशिष्ट अस्पताल में सफाई कर्मी के रूप में काम करने वाले अरुण ने कहा कि वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और उन्हें टीका लगवाने से पहले कोई चिंता नहीं थी।

टीका लगाने के बाद इसके किसी भी दुष्प्रभाव की जांच के लिए उन्हें 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया था।

अरुण ने कहा, ‘‘कोई समस्या नहीं है, बल्कि मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।"

इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने उनका अभिनंदन किया और उन्हें फूलों का गुलदस्ता भी दिया।

अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण अभियान चंडीगढ़ के पाँच स्थलों पर चलाया जा रहा है। इनमें सेक्टर 16 में स्थित सरकारी बहु-विशिष्ट अस्पताल, सेक्टर 45 में स्थित सिविल अस्पताल, सेक्टर 32 में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के दो केंद्र और परास्नातक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) के उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान के पहले दिन लगभग 500 स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।

टीका लगवाने वाले पीजीआईएमईआर के एक डॉक्टर ने कहा कि वह खुश हैं कि टीका आखिरकार आ गया है और सभी स्वास्थ्य और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।

दुष्प्रभाव की आशंकाओं को लेकर डॉक्टर ने कहा ‘‘चिंता की ऐसी कोई बात नहीं है क्योंकि इस टीके को वैज्ञानिक तरीके से ठीक से विकसित किया गया है।’’

पंजाब और हरियाणा में भी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी